पीड़ित परिवार को शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे उत्तर प्रदेश केंद्रीय मंत्री आशीष पटेल।

पीड़ित परिवार को शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे उत्तर प्रदेश केंद्रीय मंत्री आशीष पटेल।
अहरौरा/मिर्जापुर। जनपद के अहरौरा थाना अंतर्गत पिछले 16 जुलाई 2026 को वाराणसी से शक्ति नगर मार्ग पर स्थित कुदारन नहर चौराहा से 10 कम पहले नमक लदे ट्रक की टायर फटने से अनियंत्रित होकर ट्रक स्वर्गीय राजा राजभर एवं शर्मा के घर में घुस गया जिसमें मौके पर स्वर्गीय राजा राजभर सहित तीन लोगों की मृत्यु हो गई और गंभीर रूप से घायल स्वर्गीय राजा राजभर की नातिन तथा उनके पड़ोसी शर्मा को ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया जिसमें उनकी हालत गंभीर बताई गई थी अब हालत में सुधार हो रही है। इस घटना को लेकर शोक संवेदना व्यक्त करने बहुत से मंत्री, विधायक नेता गण पहुंच रहे हैं जिसमें सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर, क्षेत्र के भाजपा विधायक रमाशंकर सिंह पटेल, रासबिहारी सिंह, किसान नेता प्रहलाद सिंह, जन अधिकार पार्टी की प्रदेश महासचिव सुमन प्रजापति, सुभासपा की महिला सेल की प्रदेश अध्यक्ष राधिका, जन संकल्प पार्टी के वरिष्ठ नेता सुनील सिंह फौजी, लक्ष्मी राजभर, अन्य कई पार्टी के साथ-साथ कई अधिकारी गण पीड़ित परिवार से संपर्क करते हुए उन्हें सरकार द्वारा जो भी तय की गई सहयोग राशि है दिलाने का वादा किया।
आज दिनांक 20 जुलाई 2026 को अपना दल एस राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल भी पीड़ित परिवार को शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे। वहीं पर बता दे कि उन्होंने पीड़ित परिवार से विनम्रता पूर्वक बात करते हैं उन्हें धैर्य हिम्मत बनाने की ताकत दी और कहा कि आप निश्चिंत रहें ट्रामा सेंटर में चल रहे इलाज लोगों का अच्छे से ख्याल रखा जाएगा और अच्छा इलाज किया जाएगा इसके विषय में फोन करके तुरंत वरिष्ठ चिकित्सक से बात कर अच्छा ट्रीटमेंट देने का निर्देश दिए।
वहीं पर उन्होंने यह भी कहा कि मृतक परिवार को जो सहयोग राशि सरकार द्वारा दी जाएगी वह जल्द ही जल्द मिले जिसे उन्होंने उच्च अधिकारियों से बात करके पिड़ित परिवार को बताया कि आपको सरकार द्वारा जल्द से जल्द ही सारा लाभ मिलेगा।
इस मौके पर अपना दल एस के जोन अध्यक्ष भगवान दास प्रजापति के साथ-साथ कई कार्यकर्ता एवं अहरौरा थाना क्षेत्र की प्रशासन मौजूद रही।