Popular Posts

जन हित संकल्प पार्टी द्वारा निकाली गई “न्याय यात्रा”।सरदार सेना के संस्थापक एवं जेएसपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ रमाशंकर पटेल द्वारा चुनार एसडीएम को दिया गया ज्ञापन।

जन हित संकल्प पार्टी द्वारा निकाली गई “न्याय यात्रा”।सरदार सेना के संस्थापक एवं जेएसपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ रमाशंकर पटेल द्वारा चुनार एसडीएम को दिया गया ज्ञापन।

महेंद्र सिंह उर्फ मुन्ना मैनेजर ने जेएसपी पार्टी की ना यात्रा चुनार विधानसभा में संपन्न कराई।

चुनार /मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश की राजनीति व व्यवस्था परिवर्तन की दिशा में एक नये विकल्प के रूप में जनहित संकल्प पार्टी द्वारा सरदार पटेल एकता रथ के माध्यम से न्याय यात्रा निकालकर देश व प्रदेश में संवैधानिक मूल्यों, सामाजिक न्याय, महिलाओं की भागीदारी, रोजगार की व्यवस्था, बढ़ते अपराध, अन्याय एवं अत्याचार पर पूर्ण विराम लगाने हेतु डॉ. आर. एस. पटेल राष्ट्रीय अध्यक्ष जनहित संकल्प पार्टी के निर्देशन में देश के विभिन्न जनपदों में न्याय यात्रा के माध्यम से जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है।
जो क्रमशः जनपद मऊ के मधुबन से निकलकर आजमगढ़, वाराणसी, चित्रकूट, मिर्जापुर, सोनभद्र, प्रयागराज गंगापार, प्रयागराज यमुनापार, कौशाम्बी होते हुये 15 जुलाई को चन्दौली जनपद के मुगलसराय जिला/तहसील मुख्यालय पर इसका समापन किया जाएगा।
इसी क्रम में मिर्जापुर जनपद के चुनार विधानसभा अंतर्गत न्याय यात्रा का शुभारंभ डॉ. आर. एस. पटेल राष्ट्रीय अध्यक्ष जनहित संकल्प पार्टी द्वारा यात्रा रथ पर लगे लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर तथा हरी झंडी दिखाकर किया गया। यह यात्रा मिर्जापुर जनपद के चुनार विधानसभा में नरायनपुर पटेल त्रिमुहानी से निकल कर परसोधा, कैलहट, जमुई होते हुए राज रतन लॉन चुनार में गोष्ठी के पश्चात पदयात्रा के माध्यम से चुनार तहसील पर उपजिलाधिकारी महोदय को ज्ञापन के साथ न्याय यात्रा सम्पन्न किया गया।
जिसमे चुनार विधानसभा के अंदर कुछ प्रमुख समस्याओं को शामिल किया गया है जो इस प्रकार है पहला गांग़पुर में गंगा कटान होने से कई गांव बह जाने के आसार रहते हैं, उसको तटबंध के माध्यम से रोका जाय। दूसरा गांग़पुर में गंगा नदी मे पक्के पूल का निर्माण कराया जाय। तीसरा पम्प कैनाल नारायणपुर, मिर्जापुर में निर्माणाधीन सरदार पटेल म्यूजिकल पार्क को पूर्ण कराया जाय। चौथा सीखड़ ब्लॉक के मेड़िया में बने पुल के कारण गंगा का जल स्तर बढ़ने पर उस नाले से उल्टा पानी भर जाता है पूल पर फाटक/गेट लगाया जाय जिससे कि बाढ़ का पानी को उल्टा जाने से रोका जा सके।
पांचवा जमुई में जो रेलवे अंडरपास है बारिश होने पर भर जाता है, आवागमन बाधित होता है जिससे कि आस पास के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अंडरपास के जगह ओवरब्रिज का निर्माण कराया जाय।
इसी प्रकार तमाम प्रकार की मुद्दों को लेकर सरदार सेवा के कार्यकर्ता एवं जनहित संकल्प पार्टी के कार्यकर्ताओं ने चुनार विधानसभा न्याय यात्रा निकाल कर पीड़ित व्यक्तियों एवं दीन दुखियों को न्याय दिलाने के लिए सरदार सेना के संस्थापक एवं जनहित संकल्प पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ रमाशंकर पटेल के साथ कंधे से कंधा मिलाकर पदयात्रा करते हुए महामहिम राष्ट्रपति महोदया श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को मिर्जापुर चुनार तहसील के एसडीएम के हाथों में ज्ञापन सोपा गया।
इस मौके पर प्रेस वार्ता चुनार विधानसभा के प्रभारी महेंद्र सिंह पटेल मुन्ना मैनेजर और जिला अध्यक्ष मुकेश पटेल जनहित संकल्प पार्टी मीरजापुर केंद्रीय कार्यालय प्रभारी एडवोकेट रामलाल पटेल सुनील पटेल फौजी प्रदेश महासचिव एसपी आलोक पटेल जिला अध्यक्ष सरदार सेना सतीश पटेल विधानसभा अध्यक्ष चुनार जेएसपी महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अजय भारती अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष इज़हार खान प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य सदस्य विजय पटेल जिला उपाध्यक्ष रेखा पटेल जिला उपाध्यक्ष प्रिंस पटेल सरदार सेना जिला सचिव चंद्रशेखर यादव प्रदेश कार्यकारी सदस्य राजेश पटेल जिला उपाध्यक्ष डॉ जितेंद्र सिंह पटेल मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *