Popular Posts

2

आज दिनांक 3 मई 2026 को मिर्जापुर जिले के चुनार विधानसभा के बूथ कमांडरों का सम्मान समारोह राजदीप महाविद्यालय कैलहट में आयोजित किया गया जिसका संचालन सुनील पटेल फ़ौजी प्रधान महासचिव JSP ने किया.!

मनाई गई नारद जयन्ती एवं पत्रकारिता दिवस

मनाई गई नारद जयन्ती एवं पत्रकारिता दिवस

सीखड़ मीरजापुर। नारद जयंती एवं पत्रकारिता दिवस पर जनता की आवाज पचरॉव नामक प्लेटफार्म के बैनर तले हाईस्कूल एवं इण्टरमिडिएट में प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को तथा छोटे बच्चे जो अपनी क्लास में प्रथम स्थान प्राप्त किए हुए बच्चों कोनारायण की कलम एवं गऊ माता नामक सम्मान से सम्मानित किया गया।
बच्चों को माला पहनाकर प्रशस्ती पत्र देकर तथा मुंह मिठा कर सम्मानित किया गया।
संस्थान के संरक्षक पंडित आचार्य ज्ञान धर शुक्ला ने तथा जनता की आवाज के संचालक सुशील तिवारी ने सभी बच्चों को सम्मानित किया।
यह कार्यक्रम नारायण नेशनल चिल्ड्रेन पार्क, नारायण गृहस्थ आश्रम नारायण नगर पचराव में आयोजित किया गया।
संस्थान के प्रबन्धक ईन्जीनियर बीरेंद्र कुमार सिंह उर्फ बिचित्रानन्द ने अपने उद्बोधन में कहा कि पत्रकार हर युग में पैदा हुए हैं।
सत्ययुग में भगवान ब्रह्मा के मानस पुत्र नारद जी पत्रकार थे। त्रेता में भगवान अन्जनी पुत्र हनुमान जी थे और द्वापर युग में उद्धवजी।जो गोपियों की बातों को भगवान कृष्ण तक और कृष्ण की बात गोपियों तक। कभी पत्रकारों के ऊपर कोई लांछन नहीं लगा और न ही पत्रकारों का अपहरण हुआ और न ही आत्मघाती हमला। और बड़े मजे की बात है कि संगठन बनाने की जरूरत पड़ी। बड़ी समय की विडम्बना है कि आज कलयुग में पत्रकार लोग पत्रकारिता की गरीमा को इतना नीचा गीरा दिया है कि लोग अब पत्रकारों को बुलाना ही नहीं चाहते।
उस समय पत्रकारों ने
मनुष्यो की बात देवताओं से और देवताओं की बात मनुष्यो को बतलाते थे।

संस्थान के संरक्षक पंडित ज्ञान धर शुक्ला ने बच्चों से कहा कि पत्रकारिता करना अच्छी बात है परन्तु पत्रकारिता की आड़ में दलाली करना बुरी बात है।जब तक सरस्वती माता की कृपा नहीं होती तब तक कोई गायक , पत्रकार, साहित्यकार , वाद्ययंत्र कलाकार नहीं बन सकता।
जनता की आवाज के संचालक सुशील तिवारी ने कहा कि यह आयोजन पचराव गांव के बच्चों में पढ़ाई और खेलकूद के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए हुआ है। जिससे बच्चे आगे बढ़कर ज़िले का ,प्रदेश का नाम रोशन करेंगे ।अगले वर्ष ब्लाक स्तर का प़ोग़ाम होगा।
इस अवसर पर बच्चों का आभार प्रकट संस्थान की अध्यक्षता सबिता सिंह ने किया। सभी आंगन्तुको को पेटभर तरबूज खिलाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *