
मगरहाॅ के काली मन्दिर में भब्य भण्डारे का आयोजन किया गया
सीखड़ मीरजापुर। क्षेत्र के मगरहाॅ गांव में स्थित काली जी के मन्दिर में नौ दिन तक पुजा पाठ चलता रहा।
आज मन्दिर को खुब सजाया गया था। पुजा पाठ के बाद हवन यज्ञ किया गया। उसके बाद भब्य भण्डारे का आयोजन किया गया।जो सुबह दस बजे शुरू हुआ था और भक्तों के आने तक चलता रहा। जिसमें कयी गांव के हजारों की संख्या में श्रद्धालु भक्तों ने प़साद ग़हण किया और घर भी ले गए। मन्दिर के संचालक और पंडित पंकज बाबा ने बताया कि यह भण्डारा दोनों नवरात्रि के दशमी के दिन किया जाता है।