
चुनार पुल से कूदे युवक को गोताखोरों ने बचाया:
चुनार के बालू घाट स्थित गंगा पक्का पुल से रविवार सुबह एक व्यक्ति ने छलांग लगा दी | मौके पर मौजूद गोताखोरों ने उसे सकुशल बचा लिया | घटना सुबह करीब 9 बजे की है |
गंगा किनारे खेत में काम कर रहे रामबाबू साहनी ने कूदते देखा | उन्होंने तुरंत धर्मेंद्र सनी और लक्कड़ साहनी नमक गोताखोरों को सूचना दी , जो नाव लेकर मौके पर पहुँचे और कूदने वाले व्यक्ति को बाहर निकाला |
बचाए गए व्यक्ति की पहचान प्रतापगढ़ के विकास भवन कोतवाली पुनीत कुमार मिश्रा उम्र 32 वर्ष पुत्र राकेश कुमार मिश्रा के रूप में हुई है | पुनीत ने बताया कि पिछले 12 वर्षों से चुनार में पूनम किन्नर के साथ ढोल बजाने का काम करता है | कस्बा चौक की इंचार्ज कमलेश यादव द्वारा पूछे जाने पर उसने कहा कि वह अपने वह अपने मर्जी से कुदा था , और इसमें किसी का हाथ नहीं है |
सूचना मिलने पर कस्बा चौकी इंचार्ज कमलेश यादव मौके पर पहुंचे | स्थानीय लोगों की मदद से पुनीत को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया , जहां उसका उपचार किया गया | उपचार के बाद किन्नर समाज के लोग उसे अपने साथ अपने ठिकाने पर ले गए |
चुनार का यह पुल सुसाइड पॉइंट बनता जा रहा है | इससे पहले 19 अक्टूबर को एक व्यक्ति को गुड़ाखोरों ने बचाया था | वही 22 अक्टूबर को एक छात्रा इसी पुल पर से कुद के जान दे दी | स्थानीय लोग लंबे समय से इसी पुल पर जाली लगाने की मांग कर रहे हैं |
विधायक ने जाली लगाने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा है | लेकिन अभी तक इस दशा में कोई कार्य शुरू नहीं हो पाया है | इसके चलते बाहर से आकर भी लोग यहां से गंगा में कूद रहे हैं | जिनमें से कुछ का पता चल पाता है, और कुछ का पता नहीं चल पाता है | विधायक और मंत्री को सूचना देने के बाद भी पल पर जाली का अभी कार्य चालू नहीं हुआ है जाली लगाने का केवल आश्वासन ही मिल रहा है कि जारी लगेगा लेकिन अभी तक उसका कुछ भी पता नहीं चल पाया है की जाली कब लगेगी इसी तरह लोग अपनी जान गवाते रहेंगे पुल से खुद कर जब तक जारी नहीं लगेगी