Friday, February 27, 2026
Listmo — Dukandari Badhegi (Ad)
नई — Listmo

"Listmo लगेगा, दुकानदारी बढ़ेगी"

अपनी दुकान को डिजिटल बनाइए — ऑनलाइन बेचिए, मुनाफ़ा बढ़ाइए। Local customers, instant reach, और आसान सेटअप।

  • ऑनलाइन लिस्टिंग
  • कस्टमर मैनेजमेंट
  • हफ्तेवार रिपोर्ट
  • QR से पेमेंट
Listmo — Dukandari Badhegi (Ad)
नई — Listmo

"Listmo लगेगा, दुकानदारी बढ़ेगी"

अपनी दुकान को डिजिटल बनाइए — ऑनलाइन बेचिए, मुनाफ़ा बढ़ाइए। Local customers, instant reach, और आसान सेटअप।

  • ऑनलाइन लिस्टिंग
  • कस्टमर मैनेजमेंट
  • हफ्तेवार रिपोर्ट
  • QR से पेमेंट
Listmo — Dukandari Badhegi (Ad)
नई — Listmo

"Listmo लगेगा, दुकानदारी बढ़ेगी"

अपनी दुकान को डिजिटल बनाइए — ऑनलाइन बेचिए, मुनाफ़ा बढ़ाइए। Local customers, instant reach, और आसान सेटअप।

  • ऑनलाइन लिस्टिंग
  • कस्टमर मैनेजमेंट
  • हफ्तेवार रिपोर्ट
  • QR से पेमेंट
HomeUncategorizedस्वयंसेवकों नें स्वच्छता एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम चलाया

स्वयंसेवकों नें स्वच्छता एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम चलाया

स्वयंसेवकों नें स्वच्छता एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम चलाया
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी विश्राम सिंह राजकीय महाविद्यालय चुनार मीरजापुर में आज दिनांक – 26 फरवरी 2026 को प्रथम एकदिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत महाविद्यालय परिसर एवं वनस्पति उद्यान में स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं पर्यावरण विषय पर श्रमदान एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
उक्त कार्यक्रम में परिसर को प्लास्टिक मुक्त, स्वच्छ एवं हरा-भरा बनाने के लिए स्वयंसेवकों ने अभियान चलाया जिसमें महाविद्यालय के परिसर में स्थित संस्थापक श्री विश्राम सिंह की प्रतिमा के आस पास के फैले प्लास्टिक सहित अन्य वस्तुओं को निर्धारित कूड़ेदान में डाला गया।साथ ही महाविद्यालय के विभिन्न पौधों को साफ-सफाई करके पानी दिया गया।
उक्त अवसर पर महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. चन्दन साहू ने कहा कि स्वच्छता से ही हम स्वस्थ जीवन का निर्माण कर सकते हैं।
महाविद्यालय के मुख्य शास्ता डॉ अवधेश सिंह यादव ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि खुद को सजाकर ही बसुंधरा को सजा सकते हैं, उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना त्याग एवं सहयोग की भावना जागृत करती है।
उक्त कार्यक्रम में कार्यक्रम अधिकारी डॉ दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में स्वयंसेवकों नें पूरे महाविद्यालय परिसर के सभी मुख्य स्थान पर कूड़ेदान, प्लास्टिक मुक्त, स्वच्छ वातावरण को विकसित करने के लिए प्रेरित किया।
इस क्रम में पविश्राम सिंह प्रतिमा के पास के एरिया में साफ सफाई एवं श्रमदान करके पुष्प वाटिका को तैयार किया गया।
उक्त कार्यक्रम में अनुभवजन्य अधिगम,आउटरीच प्रोग्राम, डिजिटल क़ृषि, स्पेल, माय भारत पोर्टल में रजिस्ट्रेशन की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम की सह प्रभारी डॉ विद्या सिंह ने पर्यावरण एवं बदलते वातावरण के प्रति सचेत रहने के लिए प्रेरित किया साथ ही धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।
उक्त कार्यक्रम में डॉ. दीप नारायण, डॉ. मंजुला शुक्ला, डॉ. अमित यादव एवं धर्मचंद सहित समस्त स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments