
अपर जिलाधिकारी, एडिशनल एसपी ने घाटों का निरीक्षण किया:
छठ महापर्व की तैयारीयों को लेकर अपर जिलाधिकारी अजय कुमार सिंह और एडिशनल एसपी मनीष कुमार मिश्रा ने शनिवार को गंगा नदी के घाटों का निरिक्षण किया | उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिया |
अधिकारियों ने निर्देश दिया कि छठ पूजा के दिन बालू घाट पर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा | गंगा नदी में बासबली लगाकर घेराव किया जाएं ताकि श्रद्धालु गहरे पानी में ना जा सके और सुरक्षा सुनिश्चित हो | घाटों पर व्रती महिलाओ के लिए वस्त्र बदलने हेतु अस्थायी टेंट लगाए जाएंगे |
नगर पालिका के द्वारा लाइटिंग की सुमुचित व्यवस्था की जाएगी | पूजा के दौरान गोताखोरों की निगरानी रहेगी और पुलिस प्रशासन द्वारा कड़ी निगरानी रखी जाएगी |
निरीक्षण के दौरान, नदी घाट के आसपास की भूमि को जेसीबी मशीन लगाकर समतल किया गया |
क्योंकि यह कार्य इसलिए किया गया ताकि छठ पूजा के दौरान व्रती महिलाओ को किसी भी प्रकार की और असुविधा का सामना न करना पड़े |
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी राजेश कुमार वर्मा तथा क्षेत्राधिकारी मंजरी राव और अधिशासी अधिकारी नगर पालिका विजय कुमार यादव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे |