Friday, December 5, 2025
Listmo — Dukandari Badhegi (Ad)
नई — Listmo

"Listmo लगेगा, दुकानदारी बढ़ेगी"

अपनी दुकान को डिजिटल बनाइए — ऑनलाइन बेचिए, मुनाफ़ा बढ़ाइए। Local customers, instant reach, और आसान सेटअप।

  • ऑनलाइन लिस्टिंग
  • कस्टमर मैनेजमेंट
  • हफ्तेवार रिपोर्ट
  • QR से पेमेंट
Listmo — Dukandari Badhegi (Ad)
नई — Listmo

"Listmo लगेगा, दुकानदारी बढ़ेगी"

अपनी दुकान को डिजिटल बनाइए — ऑनलाइन बेचिए, मुनाफ़ा बढ़ाइए। Local customers, instant reach, और आसान सेटअप।

  • ऑनलाइन लिस्टिंग
  • कस्टमर मैनेजमेंट
  • हफ्तेवार रिपोर्ट
  • QR से पेमेंट
Listmo — Dukandari Badhegi (Ad)
नई — Listmo

"Listmo लगेगा, दुकानदारी बढ़ेगी"

अपनी दुकान को डिजिटल बनाइए — ऑनलाइन बेचिए, मुनाफ़ा बढ़ाइए। Local customers, instant reach, और आसान सेटअप।

  • ऑनलाइन लिस्टिंग
  • कस्टमर मैनेजमेंट
  • हफ्तेवार रिपोर्ट
  • QR से पेमेंट
HomeUncategorizedप्रेमी- प्रेमिका ने ट्रेन से कट कर दी जान

प्रेमी- प्रेमिका ने ट्रेन से कट कर दी जान

चुनार,मीरजापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के जमुई आरडीएस के सामने रेलवे लाइन पर बुधवार की भोर में तीन बजे ट्रेन से कटकर प्रेमी- प्रेमिका ने जान दे दी।बताया जा रहा है कि दोनों मंगलवार के देर शाम को लान में शादी अटेंड करने गए थे। फिलहाल, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार चुनार थाना क्षेत्र के रैपुरिया निवासी श्याम दयाल साहनी पुत्र राजकुमार साहनी (25) युवती सपना साहनी पुत्री गंगाराम साहनी (17) से प्रेम करता था। अप्रैल माह में लड़की के परिजनों ने युवक पर पुत्री को बहला कर भाग ले जाने का आरोप लगाया था। दोनों शादी करना चाहते थे, पर परिवार के लोग राजी नहीं थे। वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि वे दोनों लोग प्यार करते थे। मंगलवार को गाव के ही किसी की शादी लान में थी। वो दोनों लोग लान में शादी अटेंड करने गए थे। रेलवे ट्रैक पर दोनों का हाथ आपस में जुड़ा था। दोनों लोग की मौत हो गई थी। इस घटना में हत्या कर रेलवे ट्रैक पर शव रखे जाने की आसंका जताई जा रही है।क्षेत्र में तरह तरह की सवाल उठ रहा है।
चुनार थानाध्यक्ष रविंद्र भूषण मौर्य ने बताया कि अप्रैल माह में लड़की के पिता ने मुकदमा दर्ज कराया था। प्रेम संबंधों में दोनों ने जान दी है। रेलवे लाइन के पास जहर की शीशी मिली है। इससे लग रहा है कि पहले विषाक्त सेवन किया है। उसके बाद ट्रेन से कटकर जान दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments