





आठवां पोषण पखवाड़ा 9 अप्रैल से 23 अप्रैल बाल विकास परियोजना नारायणपुर सीडीपीओ रेनू पांडे के नेतृत्व में नारायणपुर ब्लॉक में हर सेक्टर से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के द्वारा भव्य तरीके से पोषण पखवाड़ा मनाया गया
नारायणपुर ब्लॉक में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के द्वारा व साथ में सीडीपीओ रेनू पांडे के नेतृत्व में सभी बच्चों को कुपोषण मुक्त करने का लिया संकल्प और रैली के माध्यम से किया गया जागरूक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रही और इस रैली को सफल बनाया रैली के द्वारा सभी माताओ और बहनों से अपील भी की गई कि आप सभी बच्चों को शुद्ध खान और भोजन उपलब्ध कारये और मिलावटी भोजन बच्चों को ना दे जिससे कि कुपोषण का शिकार हो रहे बच्चों का सेहत अच्छा रहे इसके लिए बच्चों को अच्छा पोषक आहार देते रहें बच्चों के सेहत पर किसी भी प्रकार का कोई दुष्प्रभाव ना पड़े बच्चे इसका शिकार ना हो और कुपोषण से बचे आंगनवाड़ी कार्यालय से होकर के यह जुलूस कई गांव में होते हुए पुनः कार्यालय पर समाप्त किया गया इस मौके पर मुख्य सेविकाए संतोषी देवी कुमुद विश्वकर्मा नंदिता पांडे अरविंद बड़े बाबू व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रही जिनके नाम इस प्रकार है मनोरमा देवी पूर्णिमा देवी सीमा कुमारी सुनीता कुमारी प्रतीभा गीता देवी शिप्रा कुशवाहा फूल कुमारी सुमन तथा भारी संख्या में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका उपस्थित रही