1
1



आज मोहल्ला सब्जीमहाल, नगर चुनार में श्री राजकुमार प्रजापति जी के घर पहुँचा। उनके मकान की छत के ऊपर से गुजर रहे बिजली के तार से संबंधित समस्या की जानकारी मिलने पर श्री सुनील कुशवाहा जी (पत्रकार, TST News) के साथ मौके पर पहुँचकर वास्तविक स्थिति का जायजा लिया।
इस गंभीर समस्या को एसडीओ साहब के समक्ष रखकर शीघ्र समाधान कराने का हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन श्री राजकुमार प्रजापति जी को दिया।
जनता की समस्याओं को सुनना, समझना और उनके समाधान के लिए प्रयास करना ही मेरा संकल्प है। डॉ अभय वर्मा जी के द्वारा यह आश्वासन दिया गया कि इस काम को बहुत जल्द कराने का प्रयास किया जाएगा डॉक्टर जी के द्वारा बहुत से ऐसे जनसमस्याओं को भी खत्म कराया गया है और उन्होंने यह आश्वासन दिया है कि बहुत जल्द ही एसडीओ को अवगत कराया जाएगा और इस समस्या से छुटकारा भी दिलाने का आश्वासन दिया
डॉ. अभय वर्मा
सभासद एवं जोन सचिव, किला जोन चुनार, अपना दल (एस)
भावी नगर पालिका परिषद चेयरमैन प्रत्याशी