
आदर्श क्लब मितयी ने तुलापुर को पराजित कर फाइनल मैच जीता
हनुमन्त स्पोर्टिंग क्लब विदापुर के प़ागड में मण्डलीय बालीबाल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
सीखड़ मीरजापुर। क्षेत्र के विदापुर के हनुमन्त सपोर्टिंग क्लब विदापुर के तत्वावधान में शहीद श्री मिथिलेश कुमार त्रिपाठी के स्मृति में एक दिवसीय मण्लीय बालीबाल प्रतियोगिता का डे नाइट प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें फाइनल मैच तुलापुर और मितयी के बीच खेला गया।
आदर्श क्लब मितयी की टीम बिजयी रही और तुलापुर उपविजेता रही।
बिजयी की को 11000/ रूपया और उपविजेता टीम को 7500/ रूपए का नगद पुरस्कार दिया गया।
इस मैच को कराने में चन्द्र भूषण शुक्ला, प्रदीप सिंह,डा करतार सिंह, लल्लू पाण्डेय, गौतम , त्रिलोकी बिन्द,बिजय मिलन तिवारी, बिनय कुमार सिंह, और भोलानाथ यादव की मूख्य भूमिका रही। ऐसे पुरे गांव का तन , मन और धन से सहयोग रहा
मितयी के सुरेश तिवारी ने मितयी की टीम विजेता होने पर पुरे टीम को बधाई दी और गांव में मिठाईयां बांटी।


