Popular Posts

चुनार, मीरजापुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के बहरामगंज मुहल्ला स्थित रामबाग में मकान के उपर से जा रहे 33000 केवी लाइन के करेंट से एक युवक बुरी तरह जल कर जख्मी हो गया।

चुनार, मीरजापुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के बहरामगंज मुहल्ला स्थित रामबाग में मकान के उपर से जा रहे 33000 केवी लाइन के करेंट से एक युवक बुरी तरह जल कर जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए स्थानीय एक प्राइवेट अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। घटना शुक्रवार को सुबह 9.45 बताया जा रहा है। डाक्टरों ने बताया कि मरीज के हालत में सुधार हो रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पालिका क्षेत्र के बहरामगंज (रामबाग) निवासी ओम मोदनवाल 30 वर्ष पुत्र रवि मोदनवाल ने शुक्रवार को दिन में अपने छत पर चढ़ कर उजड़ा हुआ टीन सेट के सही कर रहा था उसी दौरान घर के उपर से जा रहा 33000 केवी के तार के करेंट का झटका लग जाने से वह बुरी तरह जख्मी हो कर अचेत अवस्था में छत पर गिर गया। गिरने की आवाज पर परिजनों द्वारा उसे उठा कर एक नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। समाचार लिखे जाने तक उपचार चल रहा है। परिजनों ने बताया कि ओम् मोदनवाल की स्थिति उतनी सामान्य बताई नहीं जा रही है। स्थानीय लोगों ने 33000 हजार केवी के लाइन को तत्काल हटवाने की मांग किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *