Popular Posts

गुजरी का भव्य आयोजन लोक कलाओं को जिवन्त एवं संरक्षित करने के लिए संस्कार भारती व सुरभि शोध संस्थान ने किया पहल

सुरभि शोध संस्थान मे भब्य कजरी का आयोजन

500 महिलाओ की नेतृत्व करेगीं पद्मश्री उर्मिला श्रीवास्तव

लोक कलाओं को जिवन्त एवं संरक्षित करने के लिए संस्कार भारती व सुरभि शोध संस्थान ने किया पहल

चुनार। नगर के रामबाग स्थित सुरभिशोध संस्थान द्वारा संचालित श्री राधाकृष्ण वनवासी छात्रावास के छात्राओं व संस्कार भारती काशी प्रान्त के द्वारा कजरी महोत्सव का आयोजन 9अगस्त को। कार्यक्रम ब्यवस्था पक अमित चतुर्वेदी ने शुक्रवार को पत्रकार वार्ता कर बताया कि मीरजापुर की सांस्कृतिक धरोहर लोक कलाओ को जिवन्त एवं संरक्षीत किये जाने और भारतवर्ष के अलग अलग प्रान्तो सहित पडोसी देशों मे इस कला का प्रचार प्रसार के उद्देश्य से रविवार 9 अगस्त को कार्यक्रम सुरभि शोध संस्थान के सभागार मे आयोजित किया गया है। कार्यक्रम मे अरुणांचलप्रदेश, आसाम, त्रीपुरा, नेपाल आदि प्रदेशो के साथ म्यांमार के भी छात्र छात्राए अपने अपने प्रदेशो के लोक कलाओं के साथ यहां के लोक कलाओ की प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है।लोक कलाओ की प्रशिक्षण काशी की ममता शर्मा द्वारा दी जा रही है। वार्ता के दौरान महोत्सव प्रभारी सविता सिंह ने बताया कि पारम्परिक एक जैसा परिधान मे 500 सौ महिलाओं व बहनो का नेतृत्व पद्मश्री उर्मिला श्रीवास्तव करेगी। इस दौरान प्रभारीआकाश,आनन्द केशरी व ब्यवस्थापक दीपक सहित छात्रा मेमी कामचाम, ओदर गलिंग, रीबीलु मानयु, मेचा तोको, लीपे बोमजेन, माया बोरो, भुनेश्वरी चौधरी, मीनीता ताजपुरया, मोनिका कोल्य सहित शोध संस्थान के छात्राए व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *