Popular Posts

1

मुस्लिम समाज के धर्म गुरुओं के प्रति भड़काऊ अफवाह फैलाने और फेसबुक पेज आज तक पोल खोल न्यूज़ द्वारा धार्मिक गुरु सैयद आदील रजा के विरुद्ध फर्जी वीडियो प्रसारित कर सामाजिक विद्वेष फैलाने के संबंध में दिया गया ज्ञापन

चुनार क्षेत्र कैलहट स्थित मां शिव शंकरी देवी सिद्ध शक्तिपीठ धाम से धर्म प्रेमियों को एकजुट होने का आह्वान, राकेश्वरा चंद्र महाराज जी ने मांगा जनसहयोग

चुनार क्षेत्र कैलहट स्थित मां शिव शंकरी देवी सिद्ध शक्तिपीठ धाम से धर्म प्रेमियों को एकजुट होने का आह्वान, राकेश्वरा चंद्र महाराज जी ने मांगा जनसहयोग
। “सियाराम में सब जग जानी, करहुं प्रणाम जोरि जुग पानी” की पावन भावना के साथ

चुनार मीरजापुर। चुनार स्थित सिद्ध शक्तिपीठ मां शिव शंकरी धाम में शीघ्र ही विशाल नवकुंडी महायज्ञ का आयोजन होने जा रहा है। यह महायज्ञ सनातन धर्म, मानव कल्याण एवं विश्व शांति के उद्देश्य से आयोजित किया जाएगा, जिसमें क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

महायज्ञ के आयोजक एवं कथा वाचक श्री राकेश्वरा चंद जी महाराज ने क्षेत्र के समस्त धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से इस पुनीत आयोजन को सफल बनाने के लिए तन, मन और धन से सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म मानवता, प्रेम और एकता का संदेश देता है। ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में आध्यात्मिक चेतना जागृत होती है और आपसी भाईचारा मजबूत होता है।

उन्होंने कहा कि सभी सनातन धर्म प्रेमी आपसी भेदभाव मिटाकर एकजुट हों और इस महायज्ञ को सफल बनाने में अपनी सहभागिता निभाएं। मां शिव शंकरी सिद्ध शक्तिपीठ धाम सदैव श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र रहा है और यहां आयोजित होने वाला यह नवकुंडी महायज्ञ जनमानस के लिए आध्यात्मिक ऊर्जा का स्रोत बनेगा।

आयोजन समिति के अनुसार महायज्ञ के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार, धार्मिक अनुष्ठान, कथा प्रवचन एवं भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा। इस धार्मिक आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *