आधा किलो गांजा के साथ महिला गिरफ्तार पचरांव में तड़के छापा,एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज

आधा किलो गांजा के साथ महिला गिरफ्तार पचरांव में तड़के छापा,एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज
मिर्जापुर। जनपद में अपराध नियंत्रण एवं अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के अभियान के तहत चुनार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना चुनार क्षेत्र के ग्राम पचरांव के पास तड़के छापेमारी कर पुलिस ने एक महिला को अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। एसपी अपर्णा रजत कौशिक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के क्रम में चुनार पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए अभियुक्ता प्रमिला सिंह पत्नी स्व० विजय कुमार सिंह निवासी थाना चुनार को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से लगभग 0.500 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया।इस संबंध में थाना चुनार पर मुकदमा,धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए अभियुक्ता को न्यायालय भेज दिया है। एसपी ने जनपद के समस्त थानाध्यक्षों को अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। अभियान के तहत आगे भी इसी प्रकार की कार्रवाई जारी रहने की बात कही गई है।