मिर्जापुर में हादसे के बाद सियासत गरम बीजेपी का कोई भी नेता नहीं पहुंचा पोस्टमार्टम हाउस लेकिन मंत्री जी का जन्मदिन मनाने के लिए पहुंचे सभी कार्यकर्ता
इंसानियत मर चुकी है लोग मृतक के परिवार से मिलने का समय नहीं है लेकिन केक काटने का समय उनके पास भरपूर है अपनी केवल राजनीतिक चमकाने में सभी लगे हुए हैं कौन जी रहा है कौन मर रहा है इससे कोई फर्क नहीं पड़ रहा है अब देखना यह है कि पीड़ित परिवार से मिलने के लिए पहुंचते हैं कोई बड़े नेता की नहीं या अपने केवल चुनावी रणनीति बनाने में ही उलझे रहेंगे सभी नेता विधायिका भी इस दुखद घटना पर नहीं पहुंचा
मिर्जापुर में हुए भीषण सड़क हादसे में 11 लोगों की दर्दनाक मौत ने पूरे जिले को झकझोर दिया है। लेकिन इस बीच राजनीतिक संवेदनशीलता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
हादसे के बाद भी न तो कोई बड़ा भाजपा नेता पोस्टमार्टम हाउस पहुंचा और न ही पीड़ित परिवारों से मुलाकात की गई।
यहां तक कि जिले के प्रभारी मंत्री नंद गोपाल नंदी भी मौके या अस्पताल नहीं पहुंचे।
दूसरी ओर, उसी समय मंत्री का जन्मदिन मनाया जा रहा था और पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत की तस्वीरें सामने आईं, जिसने लोगों में नाराजगी बढ़ गई


