
मन बड़े अधिकारियों से अब पत्रकार भी परेशान महिला पत्रकार के साथ चुनार सीओ ने किया दुर्ब्यवहार फर्जी मुकदमा मे फसाने की दी धमकी
चुनार। नवरात्री मे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव चुनार तहसील क्षेत्र के सक्तेशगढ मे स्थित परमहंश आश्रम मे अडगडानंद महाराज के दर्शन करने आए थे। उनके आगमन पर समाचार संकलन के लिए महिला पत्रकार गई थी जिसे आश्रम मे अन्दर जाते समय डियूटी पर लगी क्षेत्राधिकारी चुनार मंजरी राव ने महिला पत्रकार को रोका और दुर्ब्यवहार किया। घटना से आहत महिला पत्रकार ने सोमवार को उपजिलाधिकारी राजेश कुमार वर्मा को ज्ञापन देकर क्षेत्राधिकारी के खिलाफ कार्यवाई की मांग किया और कार्यवाही होने तक धरने पर बैठ गई जो शाम तक जारी रहा।
धरने पर बैठी महिला पत्रकार ने बताया कि समाचार संकलन के दौरान क्षेत्राधिकारी द्वारा मेरे साथ अभद्रता की गई और मुझे थप्पड से मारा गया कार्यवाही होने तक धरना जारी रहेगा जरुरत पडी तो मुख्यमंत्री से मिलकर शिकायत करुंगी।
क्षेत्राधिकारी मंजरी राव ने बताया कि इसतरह की कोई घटना नही हुई है।
उपजिलाधिकारी चुनार ने बताया कि निजी कार्यक्रम होने के कारण मीडिया कर्मियों को अन्दर जाने की अनुमति नही थी न ही किसी को कोई पास निर्गत किया गया था।