


नशामुक्ति जागरूकता अभियान के अंतर्गत चलचित्र एवं नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी विश्राम सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय चुनार मीरजापुर में आज दिनांक 6 फरवरी 2026 को राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एवं प्रजापिता ब्रह्माकुमारी संस्थान चुनार के संयुक्त तत्वावधान में नशा मुक्ति अभियान चलाया गया।
इस अभियान के अंतर्गत नशा मुक्त विषय पर चल-चित्र, नुक्कड़ नाटक एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. माधवी शुक्ला ने अध्यक्षीय उद्बोधन देते हुए कहा कि युवा जागरूकता फैलाकर, नशे से दूर रहने का संदेश देकर एवं सकारात्मक जीवन अपना कर दूसरों के लिए प्रेरणा बन सकते हैं।
प्रजापिता ब्रह्मकुमारी चुनार की बहन तारा जी के नेतृत्व में पूरी टीम ने महाविद्यालय के छात्र -छात्राओं एवं स्वयंसेवकों को शांति शिक्षा एवं एकांत ध्यान योग द्वारा नशा सहित अन्य सामाजिक बुराईयों पर विजय प्राप्त करने का मंत्र दिया।
विशिष्ट वक्ता डॉ. वकार रजा ने कहा कि नशामुक्ति अभियान समाज के स्वास्थ्य, नैतिकता एवं भविष्य की सुरक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक है।
इस अवसर पर कुंभकर्ण की झांकी , नुक्कड़ नाटक एवं चल चित्र के प्रदर्शन द्वारा नशा के विभिन्न उत्पादों शराब,गुटका , सिगरेट, ड्रग्स के शरीर पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों को दिखाया गया।इस अवसर पर नशा मुक्ति हेतु शपथ ली गई। कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ दीपक कुमार सिंह ने किया।
उक्त अवसर पर डॉ. चंदन शाहू, डॉ. रजनीश, डॉ भास्कर प्रसाद द्विवेदी, डॉ. संकटा प्रसाद सोनकर, डॉ दीप नारायण, डॉ. अवधेश सिंह यादव, डॉ. अरविंद कुमार, डॉ. शेफालिका राय, डॉ सत्येंद्र कुमार, डॉ. नलिनी सिंह, डॉ. अदिती सिंह, डॉ शिव कुमार, डॉ रमेश चंद्र, डॉ. अमित यादव, डॉ. शिखा तिवारी, डॉ. मंजुला शुक्ला , डॉ. विद्या सिंह , डॉ गुरु प्रसाद, धर्मेंद्र कुमार सिंह, रामकेश सोनकर , रामानंद पुजारी, कुर्बान सहित छात्र- छात्राएं एवं स्वयंसेवक उपस्थित रहे।