

चुनार, जमुई। चुनार क्षेत्र में नसे का कारोबार चरम पर फल फूल रहा है।न तो इसको बेचने वालों को कोई डर है और ना ही सेवन करने वालों को इसका कोई डर है खुले आम हीरोइन बिक रही है प्रशासन मौन दिख रही इसकी जानकारी प्रशासन को होने के बावजूद भी इस पर कोई रोक नहीं लग पा रहा है प्रशासन पूरी तरह फैल दिख रहा है चुनार पुलिस इसमें एकदम नाकाम दिख रही है।चुनार में आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। चुनार थाना क्षेत्र के जमुई पुलिस चौकी से कुछ ही दूरी पर स्थित ट्रैक्टर एजेंसी के पास गुमती में खुलेआम अवैध गांजा बिक्री की जा रही है मादक पदार्थ की बिक्री धड़ल्ले से की जा रहा है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह अवैध कारोबार आबकारी विभाग के कुछ जिम्मेदार अधिकारियों की मिलीभगत से संचालित किया जा रहा है। हैरानी की बात यह है कि वीडियो वायरल होने के बाद भी संबंधित विभाग द्वारा अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे जिम्मेदारों की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।सूत्रों के अनुसार, यह मामला चुनार थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है, जहां लंबे समय से अवैध रूप से गांजा बिक्री की चर्चा होती रही है।
क्षेत्रीय नागरिकों ने जिला प्रशासन एवं उच्च अधिकारियों को मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है। अब देखना यह होगा कि वायरल वीडियो के बाद प्रशासन कब तक संज्ञान लेकर कार्रवाई करता है या यह मामला भी फाइलों में दबकर रह जाएगा। आने वाले पीढ़ी का भविष्य खतरे में दिख रहा है जिस प्रकार से अवैध मादक पदार्थों की बिक्री हो रही है उससे आने वाली नस्ल और पीढ़ी बर्बाद हो रही है जिसमें प्रशासन नाकाम दिख रही है अब देखना यह है कि कब तक प्रशासन इसे रोकने में कामयाब होती है