

चुनार। नव युवक अधिवक्ता समिति के चुनाव में शिवशंकर सिंह अध्यक्ष, राममूरत यादव वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं राम विलास सिंह महामन्त्री पद पर निर्वाचित हुए।
आज दोपहर 3 बजे तक मतदान उसके बाद हुए मतगणना में अध्यक्ष पद पर विजेता शिवशंकर सिंह को 255 मत मिले वहीं सुनील कुमार मिश्रा को 134 व शीतला प्रसाद यादव को 12 मत मिले। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर राममुरत यादव 151 मत प्राप्त कर विजई हुए जबकि जयंत कुमार दास 136 व दिनेश गुप्ता को 110 मत मिले।
महामन्त्री पद पर राम विलास सिंह 217 मत पाकर विजई हुए जबकि वीरेंद्र प्रताप सिंह को 100 मत व मनोज यादव को 81 मत मिले। संयुक्त मंत्री पद पर अविनाश कुमार गुप्ता 238 मत , आलोक कुमार विश्वकर्मा 208 एवं बृजेश कुमार चौबे 170 मत पाकर विजई हुए।