Saturday, December 6, 2025
Listmo — Dukandari Badhegi (Ad)
नई — Listmo

"Listmo लगेगा, दुकानदारी बढ़ेगी"

अपनी दुकान को डिजिटल बनाइए — ऑनलाइन बेचिए, मुनाफ़ा बढ़ाइए। Local customers, instant reach, और आसान सेटअप।

  • ऑनलाइन लिस्टिंग
  • कस्टमर मैनेजमेंट
  • हफ्तेवार रिपोर्ट
  • QR से पेमेंट
Listmo — Dukandari Badhegi (Ad)
नई — Listmo

"Listmo लगेगा, दुकानदारी बढ़ेगी"

अपनी दुकान को डिजिटल बनाइए — ऑनलाइन बेचिए, मुनाफ़ा बढ़ाइए। Local customers, instant reach, और आसान सेटअप।

  • ऑनलाइन लिस्टिंग
  • कस्टमर मैनेजमेंट
  • हफ्तेवार रिपोर्ट
  • QR से पेमेंट
Listmo — Dukandari Badhegi (Ad)
नई — Listmo

"Listmo लगेगा, दुकानदारी बढ़ेगी"

अपनी दुकान को डिजिटल बनाइए — ऑनलाइन बेचिए, मुनाफ़ा बढ़ाइए। Local customers, instant reach, और आसान सेटअप।

  • ऑनलाइन लिस्टिंग
  • कस्टमर मैनेजमेंट
  • हफ्तेवार रिपोर्ट
  • QR से पेमेंट
HomeUncategorizedउत्तर प्रदेश डांस स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2025 में नंदिनी ने निभाई जज की...

उत्तर प्रदेश डांस स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2025 में नंदिनी ने निभाई जज की भूमिका

उत्तर प्रदेश डांस स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2025 में नंदिनी ने निभाई जज की भूमिका

नंदिनी ने पूर्व में कई प्रतियोगिताओं में प्रतिभागी की भूमिका में जीते हैं कई मेडल

चुनार मिर्जापुर। रविवार को मुरादाबाद में आयोजित उत्तर प्रदेश डांस स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2025 का आयोजन संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में पूर्व थाना प्रभारी चुनार त्रिवेणी लाल सेन की पुत्री नंदिनी सेन ने जज की भूमिका निभाई। जिसके लिए आयोजकों द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया।नंदिनी इन्हीं प्रतियोगिताओं में पहले प्रतिभागी की भूमिका में हुआ करती थी। ज्ञात हो कि नंदिनी ने हिमाचल प्रदेश में आयोजित ऑल इंडिया डांस चैंपियनशिप 2024 के क्लासिकल डांस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इससे पूर्व उत्तराखंड नैनीताल रामनगर में आयोजित नेशनल डांस चैंपियनशिप 2024 सेमी क्लासिकल डांस प्रतियोगिता अंडर-19 में दो प्रतियोगिता जीत कर दो गोल्ड मेडल प्राप्त किए। साथ ही भारत नेपाल स्पोर्ट्स फेस्टिवल 2023 में आयोजित अंदर-19 सेमी क्लासिकल डांस प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त किया। उत्तर प्रदेश उत्तराखंड भारत चैंपियन 2023 अंदर-19 सेमी क्लासिकल डांस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान, शिमला में आयोजित राज्य स्तरीय डांस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान ,और मुरादाबाद में द्वितीय स्थान प्राप्त करने में सफल रही। नंदिनी के पिता त्रिवेणी लाल सेन वर्तमान में मिर्जापुर पुलिस में अपराध निरीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। नंदिनी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता भाई-बहन और गुरुजनों को दिया है साथ ही मां मीनाक्षी सेन को अपना आदर्श बताते हुए कहा कि मेरी मां मेरे लिए हमेशा प्रेरणादायक रही हैं। नंदिनी के सफलता पर उनके शुभचिंतकों ने बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments