Popular Posts

जमालपुर: शिवपुर में संत पंकज जी महाराज का सत्संग, 87वें पड़ाव पर दिया शाकाहार-नशामुक्ति का संदेश

जमालपुर: शिवपुर में संत पंकज जी महाराज का सत्संग, 87वें पड़ाव पर दिया शाकाहार-नशामुक्ति का संदेश

जमालपुर: शिवपुर में संत पंकज जी महाराज का सत्संग, 87वें पड़ाव पर दिया शाकाहार-नशामुक्ति का संदेश

शिवपुर / अदलहाट (मीरजापुर) 15 नवम्बर। विकास खण्ड जमालपुर के ग्राम शिवपुर (हाजीपुर) में जयगुरुदेव सत्संग समारोह आयोजित हुआ। मौका था जनपद मीरजापुर में चल रही 108 दिवसीय आध्यात्मिक वैचारिक जनजागरण यात्रा के 87वें पड़ाव का। आज यहां अपने सत्संग संदेश में सन्त पंकज जी महाराज ने ‘‘यह तन तुमने दुर्लभ पाया। कोटि जन्म भटका जब खाया। अब याको बिरथा मत खोओ। चेतो छिन-छिन भक्ति कमाओ।।’’ पंक्तियों को उद्धृत करते हुये कहा भाईयों-बहनों! करोड़ो जन्मों में भटकने के बाद आप को यह दुर्लभ मानव शरीर प्राप्त हुआ है। अब इसको बर्बाद मत करो। प्रतिक्षण भगवान की भक्ति करें। इसी मानव शरीर में भगवान की प्राप्ति का दरवाजा है जिसका भेद सन्त महात्मा जानते हैं। दुनिया के लोग संसार की विद्या पढ़ कर अपने को बहुत बड़ा ज्ञानी मानने लगते हैं। उन्हें यह नहीं मालूम कि आध्यात्मिक ज्ञान भौतिक ज्ञान की चोटी से प्रारम्भ होता है। जीवात्मायें प्रभु के देश से आने वाली आकाशवाणी, अनहदवाणी, कलमा पर उतार कर लाई गई। अब उसका सम्बन्ध शब्द से टूट गया। जब कोई प्रभु की प्राप्ति करने वाले संत महात्मा आपको मिलेंगे और आप उनके बताये हुये रास्ते पर चल कर साधना करेंगे तो आपकी आत्मा को शब्द से जोड़ देंगे। उन्होंने कहा ‘‘पोथी पढ़ि-पढ़ि जग मुआ, पंडित भया न कोय। ढाई आखर प्रेम का पढ़ै सो पंडित होय।’’लोग कहते हैं प्रेम में ढाई अक्षर हैं प्रेम में तो मात्रा लगी है। ढाई अक्षर तो श आधा ब् और द ‘शब्द’ है यही शब्द जीवात्मा के मानव शरीर में आने-जाने का आधार है। महाराज जी ने इस हेतु जीवात्मा का अमोलक धन नामदान देकर इसकी विधि सुमिरन, ध्यान, भजन को विस्तार से समझाया।

बच्चों को अच्छे संस्कार देने और शाकाहार की अपील

महाराज जी ने कहा संत सत्गुरु से बड़ा कोई नहीं, वही जीवों को भवसागर से पार ले जाते हैं। आपको समय के परिवर्तन की आवाज सुनाई जा रही है। संत महात्माओं की बात आप मान लेंगे तो आप बच जायेंगे, अन्यथा कर्मानुसार नर्कों चौरासी में अथाह कष्ट भोगेंगे। माताओं! ये बच्चे आप की धरोहर हैं। इनको अच्छी शिक्षा देना, अच्छे संस्कार देना आप की जिम्मेदारी है। इस समय बच्चों में संस्कारों की कमी देखी जा रही है। पहले माता-पिता चार-चार बच्चों को पाल लेते थे। आज वही डिग्री डिप्लोमा प्राप्त करने वाले बच्चे अपने वृद्ध माता-पिता की देख-रेख नहीं कर पाते हैं। वर्तमान में मांसाहार और शराब का जो प्रचलन बढ़ गया है, उससे समाज में हिंसा, अपराध बढ़ता जा रहा है। समाज के शुभचिंतकों, समाज सेवियों, बुद्धिजीवियों, धार्मिक लोगों से अपील है कि स्वयं शाकाहारी-सदाचारी, मद्यपान रहित होकर लोगों को भी ऐसा ही बनायें।

सत्संग में ये रहे मौजूद

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष घूरन प्रसाद, संगठन मंत्री व प्रवक्ता मोती लाल सिंह, अखिलेश केशरी, अतुल केशरी, चन्द्रमा यादव, हरिशकर प्रसाद, चन्द्रावती देवी एवं सहयोगी संगत छत्तीसगढ़ प्रदेश के हेमशकर पटेल ‘मुन्ना’, कमल पटेल, वैरागीराम राठिया, हरेन्द्र प्रसाद मौर्य, ब्रजकिशोर पारेश्वर, रेनू भद्र नेताम, कौशल साहू, श्वेता दीवान, सुरेन्द्र सिंह सिदार, दुर्गा प्रसाद धीमर, दिलचन्द साव आदि मौजूद रहे। आयोजन में ग्राम प्रधान राजेश मौर्य, लल्लन मौर्य एवं हरिशकर प्रसाद केशरी का विशेष सहयोग रहा।

88वां पड़ाव अहरौरा डीह में

सत्संग समारोह के बाद जनजागरण यात्रा अपने 88वें पड़ाव चन्द्रा बजाज एजेन्सी के सामने अहरौरा डीह ब्लाक के लिये प्रस्थान कर गई। यहां कल (आज) प्रातः 11 बजे से सत्संग कार्यक्रम आयोजित है।

BREAKING NEWS
जमालपुर की मठना समिति का ताला खुला: अहरौरा के सचिव को चार्ज, किसानों को अब जमालपुर नहीं जाना होगावाराणसी के नए मंडलायुक्त के. विजयेंद्र पांडियन, भदोही-चंदौली-जौनपुर के डीएम बदले; 16 आईएएस इधर-उधरमीरजापुर जल निगम XEN को प्रतिकूल प्रविष्टि: पानी-सीवर में ढिलाई, चुनार-विंध्याचल रोड की मरम्मतवाराणसी: गृहकर-जलकर के ब्याज पर 100% छूट वाली ओटीएस योजना 14 दिसंबर तक बढ़ी, 15 जनवरी तक जमा करेंमां विंध्यवासिनी की कथा भाग 1: कंस की जेल में आधी रात, जब एक साथ जन्मे कृष्ण और योगमायाचंद्रकांता में क्रूर सिंह कौन था? विजयगढ़ के दीवान का बेटा, जो राजकुमारी को पाने के लिए साज़िश रचता रहाचंद्रकांता की कहानी कहां की है? चुनार, नौगढ़ और विजयगढ़ से जुड़ा देवकीनंदन खत्री का तिलिस्मयूपी चुनाव 2027: मथुरा में भाजपा का चिंतन शिविर, काशी-गोरखपुर समेत छह क्षेत्रों की होगी समीक्षानैनागढ़ महोत्सव: समिति ने डीएम पवन कुमार गंगवार से की मुलाकात, 22-24 नवंबर के आयोजन का दिया न्योतामठना समिति गेहूं घोटाला (जमालपुर): 1600 क्विंटल का हिसाब नहीं, डीएम ने ताला खुलवाने का दिया आदेशमीरजापुर: 49 सरकारी स्कूलों के ऊपर अब भी हाईटेंशन तार, 1.16 करोड़ जमा फिर भी 13,265 बच्चे खतरे मेंजमालपुर: शिवपुर में संत पंकज जी महाराज का सत्संग, 87वें पड़ाव पर दिया शाकाहार-नशामुक्ति का संदेशजमालपुर की मठना समिति का ताला खुला: अहरौरा के सचिव को चार्ज, किसानों को अब जमालपुर नहीं जाना होगावाराणसी के नए मंडलायुक्त के. विजयेंद्र पांडियन, भदोही-चंदौली-जौनपुर के डीएम बदले; 16 आईएएस इधर-उधरमीरजापुर जल निगम XEN को प्रतिकूल प्रविष्टि: पानी-सीवर में ढिलाई, चुनार-विंध्याचल रोड की मरम्मतवाराणसी: गृहकर-जलकर के ब्याज पर 100% छूट वाली ओटीएस योजना 14 दिसंबर तक बढ़ी, 15 जनवरी तक जमा करेंमां विंध्यवासिनी की कथा भाग 1: कंस की जेल में आधी रात, जब एक साथ जन्मे कृष्ण और योगमायाचंद्रकांता में क्रूर सिंह कौन था? विजयगढ़ के दीवान का बेटा, जो राजकुमारी को पाने के लिए साज़िश रचता रहाचंद्रकांता की कहानी कहां की है? चुनार, नौगढ़ और विजयगढ़ से जुड़ा देवकीनंदन खत्री का तिलिस्मयूपी चुनाव 2027: मथुरा में भाजपा का चिंतन शिविर, काशी-गोरखपुर समेत छह क्षेत्रों की होगी समीक्षानैनागढ़ महोत्सव: समिति ने डीएम पवन कुमार गंगवार से की मुलाकात, 22-24 नवंबर के आयोजन का दिया न्योतामठना समिति गेहूं घोटाला (जमालपुर): 1600 क्विंटल का हिसाब नहीं, डीएम ने ताला खुलवाने का दिया आदेशमीरजापुर: 49 सरकारी स्कूलों के ऊपर अब भी हाईटेंशन तार, 1.16 करोड़ जमा फिर भी 13,265 बच्चे खतरे मेंजमालपुर: शिवपुर में संत पंकज जी महाराज का सत्संग, 87वें पड़ाव पर दिया शाकाहार-नशामुक्ति का संदेश