1
1



नयना गढ़ महोत्सव के लिए एक गौरवपूर्ण एवं उत्साहवर्धक मुलाकात।
आज नयना गढ़ महोत्सव समिति के अध्यक्ष आदरणीय श्री दिनेश सिंह पटेल जी के नेतृत्व में सचिव अफसर अली, सुरेंद्र भैया एवं गौरव सिंह जी के साथ मिर्जापुर में माननीय जिलाधिकारी श्री पवन कुमार गंगवार जी से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट कर आगामी नयना गढ़ महोत्सव में सम्मिलित होने हेतु सादर आमंत्रित किया।
यह हमारे महोत्सव परिवार के लिए बड़े सौभाग्य और गर्व का विषय है कि जिलाधिकारी महोदय दूसरी बार भी महोत्सव में अपनी गरिमामयी उपस्थिति देने का अवसर प्रदान करेंगे।
महोदय ने महोत्सव की सराहना करते हुए सभी कार्यकर्ताओं के समर्पण, मेहनत और कर्मठता की प्रशंसा की तथा हम सभी का उत्साहवर्धन किया।
आपके प्रोत्साहन और स्नेहपूर्ण शब्द हम सभी के लिए नई ऊर्जा और प्रेरणा हैं।
सादर आभार एवं धन्यवाद, जिलाधिकारी महोदय!
नयना गढ़ महोत्सव समिति, चुनार
22, 23 एवं 24 नवंबर 2026 | बालू घाट, चुनार*
संकल्प हमारा – चुनार की संस्कृति, विरासत और पहचान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना।
नोटिफिकेशन चालू करें। दिन में कुछ ही ज़रूरी खबरें, रात में कोई नोटिफिकेशन नहीं। कभी भी बंद कर सकते हैं।