1
1
1
2
3

मीरजापुर के अख्तियारपुर गांव की 17 वर्षीय शिवानी बिंद की सड़क हादसे में मौत के बाद बृहस्पतिवार को परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो परिवार वाले उसे घर से करीब 300 मीटर दूर अपने बगीचे में रखकर बैठ गए और कार्रवाई की मांग करने लगे।
बुधवार को वाराणसी के रोहनिया थाना क्षेत्र में पंडितपुर गांव के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग पर यह हादसा हुआ था। शिवानी जिस बाइक पर थी, उसे उसका एक परिचित युवक चला रहा था। हादसे में शिवानी की मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा युवक भी घायल हुआ। मिर्जामुराद थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था।
शिवानी की मां तारा देवी का आरोप है कि उनकी बेटी ऑटो से जा रही थी और युवक उसे जबरदस्ती अपनी बाइक पर बैठाकर ले गया। उनका कहना है कि युवक ने ही बाइक से धक्का देकर बेटी की जान ली। परिजन चाहते हैं कि युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई हो।
परिवार के मुताबिक शिवानी की शादी नहवानीपुर में तय हो चुकी थी। छेका की रस्म भी हो गई थी और दो-तीन महीने बाद शादी होनी थी। ## शाम से शव रखकर डटे रहे परिजन
परिजन शाम करीब चार बजे से शव रखकर विरोध जता रहे थे। सूचना मिलने पर कछवां और चुनार थाने की पुलिस गांव पहुंची और परिवार को समझाने की कोशिश की, लेकिन परिजन कार्रवाई होने तक अंतिम संस्कार न करने पर अड़े रहे।
राजगढ़: सेमरी गांव के पास पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, नुआव के युवक की मौत; चुनार का साथी घायल
राजगढ़ और हलिया में सड़क हादसे: बाइक की टक्कर से महिला समेत पांच घायल, दो सोनभद्र ट्रॉमा सेंटर रेफर
थंबनेल फोटो साभार (सांकेतिक तस्वीर): Arindambasu2 / Wikimedia Commons (CC BY-SA 4.0)। संपादित।