Popular Posts

अदलहाट: नारायणपुर के सोनई में संत पंकज जी महाराज का सत्संग, 84वें पड़ाव पर दिया नशामुक्ति का संदेश

अदलहाट: नारायणपुर के सोनई में संत पंकज जी महाराज का सत्संग, 84वें पड़ाव पर दिया नशामुक्ति का संदेश

अदलहाट: नारायणपुर के सोनई में संत पंकज जी महाराज का सत्संग, 84वें पड़ाव पर दिया नशामुक्ति का संदेश

अदलहाट/नारायणपुर (मीरजापुर) 12 नवम्बर। जयगरुदेव धर्म प्रचारक संस्था, मथुरा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत पंकज जी महाराज अपनी 108 दिवसीय शाकाहार-सदाचार, मद्यनिषेध अध्यात्मिक-वैचारिक जनजागरण यात्रा के 84वें पड़ाव नरायनपुर ब्लाक के ग्राम सोनई पहुँचे। भारी संख्या में उपस्थित भाई-बहनों ने जयगुरुदेव उद्घोष, गाजे-बाजे व पुष्प वर्षा करके यात्रा का स्वागत किया। यहाँ आयोजित सत्संग संदेश में महाराज जी ने ‘‘मिली नर देह यह तुमको बनाओ काज कुछ अपना। पचो मत आय यहि जग में जानियो रैन का सपना।’’ पंक्तियों को उद्धृत करते हुये कहा कि 84 लाख योनियों में सर्वश्रेष्ठ मानव शरीर आपको मिल गया है। इससे अपना आत्म कल्याण करा लीजिये। प्रभु के अलावा कोई नहीं जानता कि यह दुनियाँ कब बनी। लेकिन इतना अवश्य मालूम है कि हम लोग युगों-युगों से जन्म-मरण के बन्धन में बराबर धक्के खा रहे हैं। दयालु प्रभु ने अपने बच्चों को कष्ट में देख कर इस धरा पर संतों को भेजा, जिन्होंने अपना परिचय देते हुये कहा ‘‘हम आये वहि देश से जहाँ तुम्हारो धाम, तुमको घर पहुंचावना एक हमारो काम।’’ इसलिये आप ‘सुरत शब्द नाम-योग’ की साधना का रास्ता ऐसे सन्त फकीर जिन्होनें प्रभु को प्राप्त कर लिया है, से प्राप्त कर अपना कल्याण करा लें। यही मानव शरीर पाने का मुख्य उद्देश्य है।
गृहस्थ आश्रम में रहकर मेहनत व ईमानदारी से रोजी रोटी कमायें। शाकाहारी रहें तथा शराब जैसे नशों से दूर रहें। हमारी संस्था ने एक-एक गांव गोद लेकर शाकाहारी-सदाचारी व नशामुक्त बनाने और परस्पर प्रेम सद्भाव से रहने का अभियान चलाया है। समय की मांग है कि अच्छा समाज बनाने व अच्छा समय लाने के लिये मानव धर्म अपनायें। सन्त पंकज जी महाराज ने कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को नामदान देते हुये सुमिरन, ध्यान, भजन करने की विधि को विस्तार से समझाया। इसे नियमित करने का आग्रह किया। सत्संग में पधारे सभी लोगों को साधुवाद कहने के साथ उनके मंगलमय जीवन की कामना की।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष घूरन प्रसाद, संगठन मंत्री व प्रवक्ता मोती लाल सिंह, भगवानदास, मंजू देवी, पूर्व प्रधान लालता प्रसाद, विजेन्द्र पटेल, ग्राम प्रधान सोनई महेन्द्र, हरशूपति सिंह एवं सहयोगी संगत अयोध्या के रामतेज, रमेश चन्द वर्मा, पांचू राम आदि मौजूद रहे। आयोजन में सुरेश एवं प्यारे लाल का विशेष सहयोग रहा।
सत्संग समारोह के बाद जनजागरण यात्रा अपने 85वें पड़ाव ग्राम शिवराजपुर ब्लाक नरायनपुर के लिये प्रस्थान कर गई। यहां कल (आज) प्रातः 11 बजे से सत्संग कार्यक्रम आयोजित है।

BREAKING NEWS
विश्व मधुमेह दिवस: भारत में 3.86 करोड़ लोग डायबिटीज से अनजान, हर 100 मरीजों में 43 को पता ही नहींRBI दिसंबर में फिर बढ़ा सकता है रेपो रेट: महंगाई 6.09% पर, विशेषज्ञ बोले- 5.75% तक जा सकती है दरपेटीएम वॉलेट की वापसी की राह खुली: RBI से सैद्धांतिक मंजूरी, शेयर रिकॉर्ड ऊंचाई 1,960 रुपये परसोना-चांदी सस्ते: सोना 2,500 रुपये गिरकर 1.40 लाख के करीब, चांदी 3,500 रुपये टूटी; खरीदारी से पहले जानें भावचीनी के दाम पर लगाम: नवंबर के दूसरे पखवाड़े का कोटा 13 लाख टन, शुल्क-मुक्त आयात 31 दिसंबर तकसैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी आज से: सूर्यकुमार, भुवनेश्वर और शमी के लिए वापसी का मौका, 17 नवंबर अहमराष्ट्रीय खेल पुरस्कार: 17 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार, इस बार किसी को खेल रत्न नहींVi का 35 रुपये वाला नया वाउचर: 1GB डेटा, 28 दिन के लिए दो क्षेत्रीय OTT; भोजपुरी कंटेंट भीदिवाली पर भी नहीं बिके स्मार्टफोन: दुकानों पर बिक्री 20% घटी, रियलमी को 50% से ज्यादा झटकामीरजापुर: भैरो प्रसाद जायसवाल अस्पताल व टीबी अस्पताल में सीएमओ का छापा, 17 कर्मी गैरहाजिरबीएचयू में 18 पुराणों पर 15 दिन का कोर्स: ऑक्सफोर्ड-आईआईटी के विशेषज्ञ पढ़ाएंगे, 19 नवंबर तक पंजीकरणWHO रिपोर्ट: भारत में 10 साल में टीबी से मौतें 38% घटीं, इलाज की सफलता दर 94% पहुंचीविश्व मधुमेह दिवस: भारत में 3.86 करोड़ लोग डायबिटीज से अनजान, हर 100 मरीजों में 43 को पता ही नहींRBI दिसंबर में फिर बढ़ा सकता है रेपो रेट: महंगाई 6.09% पर, विशेषज्ञ बोले- 5.75% तक जा सकती है दरपेटीएम वॉलेट की वापसी की राह खुली: RBI से सैद्धांतिक मंजूरी, शेयर रिकॉर्ड ऊंचाई 1,960 रुपये परसोना-चांदी सस्ते: सोना 2,500 रुपये गिरकर 1.40 लाख के करीब, चांदी 3,500 रुपये टूटी; खरीदारी से पहले जानें भावचीनी के दाम पर लगाम: नवंबर के दूसरे पखवाड़े का कोटा 13 लाख टन, शुल्क-मुक्त आयात 31 दिसंबर तकसैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी आज से: सूर्यकुमार, भुवनेश्वर और शमी के लिए वापसी का मौका, 17 नवंबर अहमराष्ट्रीय खेल पुरस्कार: 17 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार, इस बार किसी को खेल रत्न नहींVi का 35 रुपये वाला नया वाउचर: 1GB डेटा, 28 दिन के लिए दो क्षेत्रीय OTT; भोजपुरी कंटेंट भीदिवाली पर भी नहीं बिके स्मार्टफोन: दुकानों पर बिक्री 20% घटी, रियलमी को 50% से ज्यादा झटकामीरजापुर: भैरो प्रसाद जायसवाल अस्पताल व टीबी अस्पताल में सीएमओ का छापा, 17 कर्मी गैरहाजिरबीएचयू में 18 पुराणों पर 15 दिन का कोर्स: ऑक्सफोर्ड-आईआईटी के विशेषज्ञ पढ़ाएंगे, 19 नवंबर तक पंजीकरणWHO रिपोर्ट: भारत में 10 साल में टीबी से मौतें 38% घटीं, इलाज की सफलता दर 94% पहुंची