1
1
1
2
3

लैपटॉप या कंप्यूटर पर गूगल क्रोम ब्राउजर इस्तेमाल करने वालों को सावधान हो जाना चाहिए। देश की सरकारी साइबर सुरक्षा एजेंसी CERT-In ने क्रोम में मिली कई गंभीर सुरक्षा कमजोरियों को लेकर एडवाइजरी जारी की है। एजेंसी का कहना है कि इनका फायदा उठाकर हैकर किसी के डिवाइस में खतरनाक कोड चला सकते हैं और उस पर नियंत्रण तक पा सकते हैं।
एजेंसी ने अपने वल्नेरेबिलिटी नोट CIVN-2026-0544 में इन खामियों को क्रिटिकल यानी सबसे गंभीर श्रेणी में रखा है। खतरा क्रोम के 157.0.8103.50 से पहले वाले वर्जन और क्रोम एक्सटेंडेड स्टेबल के 156.0.8078.96 से पहले वाले वर्जन पर है। गूगल ने 9 नवंबर को इनके लिए सुरक्षा पैच जारी कर दिया था, जिसके बाद यह चेतावनी आई है।
CERT-In के अनुसार ये खामियां क्रोम के कई हिस्सों में हैं, जैसे XML हैंडलिंग, V8 जावास्क्रिप्ट इंजन, जीपीयू, फाइल सिस्टम की अनुमति, कंपोजिटिंग और WebGL। हमलावर किसी यूजर को खास तौर पर बनाए गए वेबपेज पर ले जाकर इनका फायदा उठा सकता है। इससे सिस्टम में मनमाना कोड चल सकता है, सुरक्षा पाबंदियां टूट सकती हैं या ब्राउजर क्रैश हो सकता है।
सबसे बड़ी चिंता यह है कि इनमें से एक खामी, CVE-2026-125350, का पहले से गलत इस्तेमाल हो रहा है। गूगल ने अभी यह नहीं बताया है कि ये हमले कैसे हो रहे हैं और इनके पीछे कौन है।
क्रोम खोलें और ऊपर दाईं ओर तीन बिंदु वाले मेनू पर क्लिक करें। इसके बाद 'अबाउट गूगल क्रोम' पर क्लिक करें। ब्राउजर खुद नया अपडेट खोजकर डाउनलोड कर लेगा। इसके बाद 'री-लॉन्च' दबाकर ब्राउजर दोबारा खोलें। तब तक किसी अनजान लिंक या संदिग्ध वेबसाइट को खोलने से बचें, खासकर उस कंप्यूटर पर जिससे बैंकिंग या ऑनलाइन भुगतान करते हैं।
बदलेगा व्हाट्सएप चलाने का अंदाज: चैटिंग के साथ बिल पेमेंट और बुकिंग भी होगी आसान, AI करेगा मदद
सैमसंग फोन में रिकॉर्ड हो सकेंगी व्हाट्सएप और टेलीग्राम कॉल, One UI 9.5 में आ सकता है नया फीचर
थंबनेल फोटो साभार (सांकेतिक तस्वीर): Google Chrome: Google LLC, Wikipedia: Wikimedia Foundation / Wikimedia Commons (CC0)। संपादित।