Popular Posts

3

मोदी जी के जन्म दिवस पर वृंदा प्रसाद कोटेदार के द्वारा ग्राहकों को राशन वितरण किया गया साथ में ग्राहकों के साथ मिलकर वृंदा प्रसाद कोटेदार तथा ग्राहकों ने मिलकर दीप भी जलाया मोदी जी के जन्मदिन पर

नगर पालिका परिषद अहरौरा PDA जन पंचायत कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

अहरौरा में समाजवादी पार्टी ने लगाया जन चौपाल।

नगर पालिका परिषद अहरौरा PDA जन पंचायत कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

अहरौरा/मिर्जापुर । जनपद के मड़िहान विधानसभा के नगर पालिका परिषद अहरौरा में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जन पंचायत कार्यक्रम आयोजन कर नगर के हर घरों में जनसंपर्क कर जन चौपाल के माध्यम से PDA जन पंचायत कार्यक्रम को सफल बनाया।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल के आदेश अनुसार मड़िहान विधानसभा के नगर पालिका परिषद अहरौरा में दिनांक 18 सितंबर 2026 को पूर्व सभासद बाबूलाल प्रजापति एवं वर्तमान सभासद इंद्रावती देवी के आवास अहरौरा डीह पर जिला प्रभारी हृदय नारायन प्रजापति की मौजूदगी में सपा कार्यकर्ताओं ने हर घर सम्पर्क कर लगाया जन चौपाल। इस चौपाल में अहरौरा नगर के प्रजापति समाज के सभी सम्मानित जनमानसों से सम्पर्क कर PDA जन पंचायत कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को समाजवादी पार्टी के उद्देश्ययों को बताया गया। वहीं पर आने वाले 2027 में विधानसभा चुनाव की रणनीति तैयार कर क्षेत्र में
पार्टी के प्रति जागरूकता चला कर भारी मतों से जीत हासिल करने पर जोर दिया गया। इस कार्यक्रम में रविंद्र बहादुर सिंह पटेल (पूर्व विधानसभा प्रत्याशी), श्याम नाथ प्रजापति समाजसेवी, केसरी नंदन वर्मा, अजीत कुमार यादव, बाबूलाल प्रजापति, मेवालाल प्रजापति, सत्यनारायण प्रजापति, अगस्त प्रजापति, महेंद्र प्रजापति, पप्पू प्रजापति, राम अवध प्रजापति, घनश्याम प्रजापति, रामकेश प्रजापति, श्यामंतक प्रजापति, कनक प्रजापति, अमरनाथ , प्रमोद केसरी, मीरा देवी, हीरावती देवी, पार्वती देवी, मालती देवी, उर्मिला देवी चिंता देवी एवं नगर के समस्त कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *