Popular Posts

3

मोदी जी के जन्म दिवस पर वृंदा प्रसाद कोटेदार के द्वारा ग्राहकों को राशन वितरण किया गया साथ में ग्राहकों के साथ मिलकर वृंदा प्रसाद कोटेदार तथा ग्राहकों ने मिलकर दीप भी जलाया मोदी जी के जन्मदिन पर

मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत बाल विवाह, मानव तस्करी एवं बाल श्रम के विरुद्ध जागरूकता अभियान

स्थान – मिशन शक्ति केंद्र, चुनार (जनपद मीरजापुर)

मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत बाल विवाह, मानव तस्करी एवं बाल श्रम के विरुद्ध जागरूकता अभियान

मीरजापुर। आज दिनांक 18 सितंबर 2026 को मिशन शक्ति केंद्र, चुनार पर नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

यह अभियान आस्था महिला एवं विकास संस्था, मीरजापुर द्वारा Just Rights for Children के सहयोग से संचालित “बाल विवाह मुक्त भारत” अभियान के अंतर्गत चलाया जा रहा है।

कार्यक्रम का उद्देश्य “आइये आप और हम मिलकर मीरजापुर जिले को बाल विवाह मुक्त, मानव तस्करी मुक्त, बाल श्रम मुक्त, बाल यौन शोषण मुक्त बनायें” है।

इस दौरान पुलिस कर्मियों एवं संस्था के सदस्यों द्वारा आमजन को पोस्टर के माध्यम से जागरूक किया गया और महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई –

  • 1090 – वीमेन पावर लाइन
  • 181 – महिला हेल्पलाइन
  • 1098 – चाइल्ड हेल्पलाइन
  • 1930 – साइबर हेल्पलाइन
  • 112 – आपातकालीन सेवा

संस्था के प्रतिनिधि ने बताया कि बाल विवाह, बाल श्रम और मानव तस्करी एक गंभीर अपराध है। समाज की सहभागिता से ही इसे रोका जा सकता है।

इस अवसर पर उपस्थित अधिकारी/कर्मचारीगण:

  1. उ.नि. वशिष्ठनारायण
  2. उ.नि. सरोज कुमार चौबे बाल कल्याण अधिकारी
  3. म.का. अर्चिता प्रजापति
  4. म.रि.का. संध्या कुमारी
  5. म.रि.का. आरती अनुरागी
    एवं आस्था संस्था रतन कुमार मिश्रा, यदुराज सिंह पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *