Popular Posts

जरगो बांध में कपड़ा व्यापारी पैर फिसल जाने की वजह से हुई मौत

अहरौरा/ मिर्जापुर। थाना अहरौरा क्षेत्र इमिलिया चट्टी चौकी अंतर्गत ग्राम सभा पटिहटां खुटहा से सटा जरगो जलाशय बांध स्थित है जो बताया जाता है कि 52 गांव, लगभग 28 नदियों और कई नालों को मिलाकर बांध बनाया गया। इसका उपयोग क्षेत्रीय सिंचाई के लिए किया जाता है परंतु शहरी एवं ग्रामीण लोगों ने इसे देशाटन का अड्डा भी बनाया है जिससे लोग अपने परिवार दोस्त मित्र के साथ आकर पिकनिक भी यहां पर मानते हैं और जलाशय में स्नान भी करते हैं कई बार यहां पर स्नान करते समय युवाओं की डूबने की घटना सामने आ चुकी है, परंतु आज देखने को मिल रहा है कि जरगो जलाशय बांध सुसाइड पॉइंट भी बन गया।
आज दिनांक 21 अगस्त दिन शुक्रवार प्रातः 9:00 बजे जरगो जलाशय में एक अज्ञात व्यक्ति ने छलांग लगा दी जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने इमिलिया चट्टी चौकी प्रभारी को दिया और मौके पर पहुंचकर चौकी इंचार्ज की देखरेख में आगे की कार्रवाई की गई।
आगे आपको बता दे कि कई घंटे तलाशने के बाद भी कुछ पता नहीं चला कि डूबा हुआ व्यक्ति कहां है।
सूचना एनडीआरएफ टीम को दी गई तत्पश्चात कुछ घंटे बाद एनडीआरएफ की टीम पहुंचे घटनास्थल पर तलाश जारी किया और मृत शरीर को पानी से बाहर निकाल जिसकी पहचान मोहन गुप्ता सोनबरसा, इमिलिया चट्टी के रूप में हुई अग्रिम कार्रवाई के लिए चौकी इंचार्ज इमिलिया चट्टी शव को बरामद किए। वहीं पर बता दे कि एनडीआरफ के जवानों ने कड़ी मशक्कत के साथ डूबे हुए व्यक्ति का पता लगाकर जरगो जलाशय से बाहर निकाल कर अग्रिम कार्रवाई करने हेतु प्रशासन को सौंपा।
इस मौके पर प्रशासनिक तौर पर इमिलिया चट्टी चौकी इंचार्ज सहित थाना अहरौरा के पुलिसकर्मी एवं सैकड़ो क्षेत्रीय जनमानस मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *