सुरभि शोध संस्थान मे भब्य कजरी महोत्सव का आयोजन हुआ सम्पन्न चुनार में ।





चुनार सुरभि शोध संस्थान मे भब्य कजरी महोत्सव का आयोजन हुआ सम्पन्न।
500 महिलाओ की नेतृत्व में पद्मश्री उर्मिला श्रीवास्तव ने प्रस्तुत किया मीरजापुरी कजरी
चुनार। नगर के रामबाग स्थित सुरभि शोध संस्थान द्वारा संचालित श्री राधाकृष्ण वनवासी छात्रावास के छात्राओं व संस्कार भारती काशी प्रान्त के द्वारा कजरी महोत्सव का आयोजन हुआ सम्पन्न। कार्यक्रम ब्यवस्थापक अमित चतुर्वेदी की देखरेख में मीरजापुर की सांस्कृतिक धरोहर लोक कलाओ को जिवन्त एवं संरक्षीत किये जाने और भारतवर्ष के अलग अलग प्रान्तो सहित पडोसी देशों मे इस कला का प्रचार प्रसार के उद्देश्य से रविवार 9 अगस्त को कार्यक्रम सुरभि शोध संस्थान के सभागार मे आयोजित किया गया है। कार्यक्रम मे अरुणांचलप्रदेश, आसाम, त्रीपुरा, नेपाल आदि प्रदेशो के साथ म्यांमार के भी छात्र छात्राए अपने अपने प्रदेशो के लोक कलाओं के साथ यहां के लोक कलाओ की प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है।लोक कलाओ की प्रशिक्षण काशी की ममता शर्मा द्वारा दिया गया । कजरी महोत्सव प्रभारी सविता सिंह ने बताया कि पारम्परिक एक जैसा परिधान मे 500 सौ महिलाओं व बहनो का नेतृत्व पद्मश्री उर्मिला श्रीवास्तव ने एक साथ मीरजापुरी गा कर समा बांध दिया। ( मईया झूले ली झुलनवा ) लोगों को नृत्य करने पर मजबूर कर दिया। स्कूल की छात्राओं ने भजन कजरी के रूप में पेश किया।इस अवसर पर सूर्य कान्त जालान ,श्रवण कुमार, सुदर्शन मिश्रा, रमेश पटेल, प्रभारीआकाश,आनन्द केशरी व ब्यवस्थापक दीपक , प्राचार्य श्रूति भूषण मिश्रा, प्राचार्य नगेन्द्र पाण्डेय , धर्म नारायण पाण्डेय, बिचित्रानन्द , समीर बर्मा (डी डी न्यूज़) ,शाहिद आलम ,सुनील मौर्या, पी के सिंह पत्रकार सहित छात्रा मेमी कामचाम, ओदर गलिंग, रीबीलु मानयु, मेचा तोको, लीपे बोमजेन, माया बोरो, भुनेश्वरी चौधरी, मीनीता ताजपुरया, मोनिका कोल्य सहित शोध संस्थान के छात्राए व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
मंच का संचालन प्राचार्य श्रुति भूषण मिश्रा जी ने अपने ओजस्वी तथा मधुर बाणी से मंच संचालन किया।
सभी अतिथियों को स्वादिष्ट भोजन मां सरस्वती के प्रागड़ में भोजन की ब्यवस्था रमेश पटेल की देखरेख में कराया गया।
ब्यवस्थापक अमित चतुर्वेदी ने सभी अतिथियों एवं पत्रकार बन्धुओं का हृदय से आभार प्रकट किया।