Popular Posts

नवयुवक अधिवक्ता समिति चुनार द्वारा स्वागत एवं परिचय समारोह का किया गया आयोजन

नवयुवक अधिवक्ता समिति चुनार द्वारा स्वागत एवं परिचय समारोह का किया गया आयोजन

आज दिनांक 17-07-2026 ई को नवनियुक्त उपजिलाधिकारी महोदय अनेग सिंह व क्षेत्राधिकारी महोदय गायत्री यादव चुनार को नवयुवक अधिवक्ता समिति चुनार द्वारा स्वागत एवं परिचय समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम कि अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष शिवशंकर सिंह पटेल एडवोकेट व संचालन अनिल सिंह एडवोकेट ने किया जिसमें मुख्य रूप से शिवशंकर सिंह यादव एडवोकेट, संयुक्त मंत्री अविनाश गुप्ता एडवोकेट, अनिल सिंह शेरपुर एडवोकेट, मुन्नु प्रसाद गुप्ता एडवोकेट, राममूरत यादव एडवोकेट, दिनेश सिंह एडवोकेट लालता प्रसाद एडवोकेट शीतल यादव एडवोकेट आदि उपस्थित रहे। जनमानस के समस्या के बारे में पूछा गया तो उनके द्वारा बताया गया कि जो लोग इस समय पीड़ित हैं उनका हर संभव मदद किया जाएगा और जल्द से जल्द उनका निस्तारण भी किया जाएगा और उन्हें न्याय मिले यह भरपूर कोशिश रहेगी मादक पदार्थों की हो रही बिक्री पर भी विशेष ध्यान देने का जिक्र किया गया जिससे कि समाज में फेल रही गंदगी को साफ किया जा सके चुनार में अवैध तरीके से इस समय ओवरलॉक ट्रैकों का आवागमन बहुत ही ज्यादा जोरों से चल रहा है सुबह से लेकर शाम तक ट्रैकों का तेजी से हो रहा है आवागमन उस पर भी लगाम लगाने की पुरजोर कोशिश की जाएगी इसके विषय में भी उप जिलाधिकारी और क्षेत्राधिकार द्वारा बताया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *