Popular Posts

मातेश्वरी जगदम्बा सरस्वती का पुण्य तिथि आध्यात्मिक ज्ञान दिवस के रूप में मनाया गया

मातेश्वरी जगदम्बा सरस्वती का पुण्य तिथि आध्यात्मिक ज्ञान दिवस के रूप में मनाया गया
चुनार मीरजापुर। ब्रह्म कुमारी आश्रम चुनार में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी आश्रम की प़थम सेविका मातेश्वरी जगदम्बा सरस्वती जी का पुण्य तिथि आध्यात्मिक ज्ञान दिवस के रूप में मनाया गया ब्रह्माकुमारी ईश्वरी विश्व विद्यालय की प्रथम मुख्य प्रशासिका मातेश्वरी जगदम्बा सरस्वती जी का 61वाॅं पुण्यतिथि स्मृति दिवस के रूप में 24 जुन 2026 दिन – बुधवार को मनाया गया। इस दिवस को संस्था “आध्यात्मिक ज्ञान दिवस” के रूप रूप में मनाती है। सेवाकेंद्र चुनार में 24 जून 2026 को मातेश्वरी जगदम्बा सरस्वती का 61वाँ पुण्य स्मृति दिवस मनाया गया ।सुबह 7•30 बजे से मुरली-क्लास ,उसके बाद भोग लगाया गया उसके पश्चात भोग – प्रसाद वितरण किया गया।
सर्व प्रथम सहप़भारी ब़ह्मकुमारी तारा दीदी ने मातेश्वरी जगदम्बा सरस्वती के जीवन के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
उसके बाद ब़ह्मकुमार पंकज भाई ने अपने विचार लोगों में साझा किए और कहा कि एक कर्म ही है जो आपके साथ जाता है इसी नेक कर्म के कारण ही ब़ह्मलीन दीदी की आज पुण्यतिथि मनाई जा रही है पुरे बिश्व में जहां जहां ब़ह्मकुमारी का आश्रम है।
रामचरितमानस में गोस्वामी तुलसीदास जी ने भी कर्म को प्रधान बताया है।
**कर्म प़धान विश्व कर राखा ***
इस अवसर पर सुरेन्द्र सिंह पटेल, बिचित्रानन्द ,ने भी पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की ।
इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में आश्रम से जूडे भाई , बहनों ने दीदी को पुष्प अर्पित करके श्रध्दांजली दिया
तथा प़साद ग़हण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *