Popular Posts

महाविद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण एवं संगोष्ठी का आयोजन संपन्न

महाविद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण एवं संगोष्ठी का आयोजन संपन्न
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी विश्राम सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय चुनार मीरजापुर में आज दिनांक 5 जून 2026 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर महाविद्यालय में प्राचार्य प्रो० (डॉ०) माधवी शुक्ला की अध्यक्षता में वनस्पति विज्ञान विभाग, राष्ट्रीय सेवा योजना एवं हरीतिमा क्लब के संयुक्त तत्वावधान में वृहद वृक्षारोपण एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
उक्त कार्यक्रम विश्व पर्यावरण की थीम “जलवायु के लिए, हमारे भविष्य के लिए” (For Climate, For Our Future) एवं एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम का शुभारंभ परिसर में विभिन्न प्रजातियों आम, जामुन , बरगद आदि के पौधों के रोपण के साथ हुआ। इस अवसर पर उपस्थित शिक्षकों, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण तथा हरित आवरण बढ़ाने का संकल्प लिया। संगोष्ठी में वक्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता के महत्व तथा वर्तमान समय में बढ़ती पर्यावरणीय चुनौतियों पर प्रकाश डालते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया। अध्यक्षीय उद्बोधन में प्राचार्य महोदया ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिवस तक सीमित न रहकर हमारी दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनना चाहिए। उन्होंने छात्रों को प्रकृति के प्रति संवेदनशील बनने तथा सतत विकास के लिए सक्रिय योगदान देने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम का संचालन हरीतिमा क्लब प्रभारी डॉ० कुसुम लता, धन्यवाद ज्ञापन राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ० दीपक कुमार सिंह ने किया।
इस अवसर पर डॉ नलिनी सिंह, डॉ० स्मिता, डॉ० अवधेश सिंह यादव, डॉ० संकटा प्रसाद सोनकर, डॉ अरविंद कुमार, डॉ० विद्या सिंह , रमेश चंद साथ ही धर्म चंद, पारस , कुर्बान आदि सहित राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक, हरीतिमा क्लब के सदस्य एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। अंत में सभी प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छ, हरित भविष्य के निर्माण हेतु सामूहिक संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *