Popular Posts

बीपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ समापन जोगवा की टीम ने मारी बाजी

बीपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ समापन जोगवा की टीम ने मारी बाजी

मिर्ज़ापुर।
नरायनपुर क्षेत्र के ग्राम सभा भोरमर माफी मे चल रहे रात्रि कालीन बीपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन गुरुवार की देर रात में संपन्न हुआ। यह टूर्नामेंट पिछले 21 म‌ई से चल रहा था जिसका समापन 4 जून की रात्रि में हुआ। समापन के मुख्य अतिथि थाना प्रभारी अदालहाट अजय सेठ एवं विशिष्ट तिथि समाजसेवी अंकित सिंह पटेल रहे। आए हुए अतिथियों का स्वागत शहजाद उर्फ मोनू ,जीशान खान ग्राम प्रधान कोलउन्द, सुभाष गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया। टूर्नामेंट का संचालन शिव केदार सिंह, स्कोर का कार्य रामनारायण सिंह, कप्तानी सुरेश सिंह व आकिब ने संयुक्त रूप से किया। उक्त अवसर पर शुभम पटेल, अभिषेक सिंह, संतोष सिंह, सुमित सिंह, धर्मेंद्र यादव, प्रेम यादव, सुल्तान खान ,साहिल रामनरेश सिंह पतालू ,लक्ष्मण विश्वकर्मा सहित सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित रहे। टूर्नामेंट के फाइनल में जोगवा एवं जय हनुमान स्पोर्टिंग क्लब भोरमार माफी के बीच 10 ओवर का मैच खेला गया जिसमें जोगवा की टीम ने जीत हासिल की। जिन्हें आयोजन मंडल द्वारा शिल्ड व इक्कीस हजार नकद पुरस्कार दिया गया वही उपविजेता टीम जय हनुमान स्पोर्टिंग क्लब भोर मार माफी को शिल्ड एवं ग्यारह हज़ार नकद पुरस्कार दिया गया। आयोजन को सफल बनाने के लिए फिरोज, राजन ,अखिलेश, ओमप्रकाश आदि व्यवस्था में लगे रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *