



101वर्ष पुरे होने पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन का आयोजन संपन्न हुआ चुनार में
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ चुनार जिला की ओर से वर्ष प्रतिपदा के अवसर पर पथ संचलन निकला जो नगर के चकईपुर स्थित परेड ग्राउंड से शुरू होकर कोतवाली चौराहा, मोहाना, सद्दुपुर, चौक बाजार, सराफा बाजार, भरपुर से होते हुए टेकौर गौरव पैलेस पर संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य वक्ता संतोष जी प्रांत शारीरिक प्रमुख काशी प्रांत ने अपने उद्बोधन में कहा कि संघ के स्थापना के 101 वर्ष हो गए। हम सभी को सौ वर्षों की यात्रा का अध्ययन करना चाहिए। संघ आज अपनी छठवीं पीढी में है जिसमें हम सब कार्य कार्य कर रहे हैं। हमें अपने कार्य और अवस्था का गहन अध्ययन करना चाहिए कि हमारा कार्य क्या है, उसका उद्देश क्या है और हमारे होने का अर्थ क्या है। स्थापना के समय संघ का कोई बड़ा उद्देश्य नहीं था। सहज सरल भाषा में कहें तो समाज को एकत्रीकरण कर भारत को एक उन्नत राष्ट्र बनाएंगे इसी उद्देश्य के साथ कार्य शुरू हुआ। 1935-40 में नागपुर की शाखा में जाने वाले लोग 12वीं के बाद उस समय के सभी 12 प्रांतों में गए और वहीं बस गए जब 1948 में पहला शिक्षा वर्ग लगा जिसमें सभी प्रांतों से लोग आये थे तब डा. हेडगेवार ने कहा था कि आज भारत के नये स्वरूप देख रहा हूँ। धीरे धीरे यात्रा आगे बढ़ता गया और 1984 के प्रयाग में लिए गए संकल्प के आधार पर आज भव्य रामंदिर बन कर तैयार हो गया। संघ धीरे धीरे प्रांत, विभाग, जिला होते हुए आज मण्डल स्तर पर पूरे देश में है जिसके पास 42 अनुषांगिक संगठन हैं और दुनिया का सबसे बड़ा स्वयं सेवी संगठन है। कार्यक्रम की अध्यक्षता डा. एस. के. सिंह ने एवं संचालन जिला कार्यवाह अमित जी ने किया। इस दौरान जिला संघ चालक गौतम जी, नगर संघ चालक गोविंद जी, विभाग प्रचारक कौशल जी, विभाग कार्यवाह इं. सच्चिदानंद, सह विभाग कार्यवाह राम बालक, जिला प्रचारक आलोक, जिला संपर्क प्रमुख अवनिंद्र,नगर कार्यवाह विवेक,नगर संपर्क प्रमुख राकेश, डा. मुकेश, धीरज सहित सभी खंडों के स्वयं सेवक पथ संचलन में शामिल रहे।