
रामगढ़ के शिव मंदिर में चैत्र के कामदा एकादशी को गन्ने के रस से अभिषेक
सीखड़ मीरजापुर। सीखड़ ब्लाक का बहुत पुराना शिव मंदिर जो रामगढ़ किरियात में गंगा जी के तट पर स्थित है।
नारायण गृहस्थ आश्रम नारायण नगर पचराव के प्रबन्धक इन्जीनियर बीरेंद्र कुमार सिंह उर्फ बिचित्रानन्द ने आश्रम में पैदा हुआ गन्ना यानी ऊंख को रामगढ़ गांव में ले जाकर पेरवाकर गन्ने के रस से ,दूध दही और गंगा जल से भगवान शिव का अभिषेक किया और बाकी रस को सैकड़ों लोगों को प़साद के रूप में रामगढ़, पचराव और खैरा बगहाॅ में पिलाया।
यह अभिषेक लोक कल्याण के लिए किया गया।जुठावनी एकादशी को यह प्रोग्राम होने वाला था ।रस पेरने की असुविधा के कारण चैत्र मास की कामदा एकादशी को यह प्रोग्राम सम्भव हुआ।
इस प्रोग्राम को सफल बनाने में श्रृषि मिश्रा, मुक्ति नारायण सिंह,कृष्णेस बिस्कर्मा ,के डी सिंह , भास्कर नन्द , शिव नारायण सिंह (मुन्ना), लकी सिंह और बिचित्रानन्द की अथक प्रयास से सफल हुआ।