
भारत-पाकिस्तान युद्ध के बाद चुनार में प्रथम आगमन पर बीएसएफ बिटिया पल्लवी श्रीवास्तव का किया गया जोरदार स्वागत
चुनार।भारत पाकिस्तान के बीच चल रहे युद्ध में प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए आपरेशन सिंधुर के तहत सैन्य बलों ने पाकिस्तान पर किसी आम लोगों को बिना नुकसान पहुंचाए पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया और पाकिस्तान के सैन्य अधिकारियों और सरकार को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया दोनों देशों के सीजफायर समझौते के बाद पंजाब के फिरोजपुर सीमा पर तैनात बी एस एफ के जवान पत्रकार बसन्त लाल श्रीवास्तव की पुत्री पल्लवी श्रीवास्तव चुनार के सराय टेकौर मुहल्ले में युद्ध उपरांत नगर में प्रथम आगमन पर विभिन्न संस्था एवं संगठनों ने स्वागत अभिनंदन किया। बालूघाट स्थित गुह्यराज निषाद पार्क में नगर कांग्रेस द्वारा स्वागत किया गया। इस दौरान नगर पालिकाध्यक्ष मंसूर अहमद, आदित्य पदयात्री, पूर्व पालिकाध्यक्ष राकेश सोनकर, सभासद सत्यप्रकाश श्रीवास्तव, नज्जू खां, डब्लू मिश्रा मौजूद रहे। पांडेय बेचन शर्मा उग्र पुस्तकालय में नेशनल यूनियन आफ जर्नलिस्टस उत्तर प्रदेश की जिला इकाई मीरजापुर द्वारा माल्यार्पण एवं भारत माता का चित्र भेंटकर स्वागत अभिनंदन किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य राकेश कुमार श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष अशोक कुमार विश्वकर्मा, जिला महामंत्री जितेन्द्र श्रीवास्तव, कबिन्द्र साहू, बसंत लाल श्रीवास्तव, बी. नाथ आदि लोग मौजूद रहे।वहीं बिटिया के घर पहुचनें के बाद भाजपा कार्यकर्ता आवास पर पहुंचकर भारत माता के जयघोष के साथ अंगवस्त्रम देकर माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। इस दौरान जिला प्रतिनिधि भाजपा चन्द्रहास गुप्ता, पूर्व मंडल अध्यक्ष विजय बहादुर सिंह, आलोक श्रीवास्तव, संजय सोनकर, विवेक दूबे मौजूद रहे।