सड़क हादसा
कुशीनगर में NH-28 पर ओमनी वैन और ट्रेलर की टक्कर, एक ही परिवार के 5 समेत 6 की मौत
कुशीनगर में हाटा कोतवाली क्षेत्र में NH-28 पर ओमनी वैन और ट्रेलर ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में पांच एक ही परिवार के थे, दो गंभीर घायल हैं।
सीतापुर में ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से मारी टक्कर, 5 की मौत, ज्यादातर महिलाएं; IG ने कहा- ट्रॉली पर सवारी गैरकानूनी
सीतापुर में तेज रफ्तार ट्रक ने 20-25 लोगों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में 5 लोगों की मौत हुई, जिनमें ज्यादातर महिलाएं हैं।
हलिया में ट्रक-बाइक की आमने-सामने टक्कर, दो युवकों की मौत; बाद में तीसरे घायल ने भी तोड़ा दम
हलिया थाना क्षेत्र में पनवारी कला प्लांटेशन पुल के पास बाइक और ट्रक की टक्कर में बंजारी कलां के दो युवकों की मौत हो गई। गंभीर घायल तीसरे युवक की भी बाद में मौत हो गई।
मुजफ्फरनगर में दर्दनाक हादसा: पोल से टकराकर कार में लगी आग, बच्चे समेत 6 लोग जिंदा जले
मुजफ्फरनगर में पानीपत-खटीमा हाईवे पर जगाहेड़ी के पास तेज रफ्तार कार बिजली के पोल से टकराकर आग का गोला बन गई। हादसे में एक बच्चे समेत छह लोगों की मौत हो गई।


