Friday, December 5, 2025
Listmo — Dukandari Badhegi (Ad)
नई — Listmo

"Listmo लगेगा, दुकानदारी बढ़ेगी"

अपनी दुकान को डिजिटल बनाइए — ऑनलाइन बेचिए, मुनाफ़ा बढ़ाइए। Local customers, instant reach, और आसान सेटअप।

  • ऑनलाइन लिस्टिंग
  • कस्टमर मैनेजमेंट
  • हफ्तेवार रिपोर्ट
  • QR से पेमेंट
Listmo — Dukandari Badhegi (Ad)
नई — Listmo

"Listmo लगेगा, दुकानदारी बढ़ेगी"

अपनी दुकान को डिजिटल बनाइए — ऑनलाइन बेचिए, मुनाफ़ा बढ़ाइए। Local customers, instant reach, और आसान सेटअप।

  • ऑनलाइन लिस्टिंग
  • कस्टमर मैनेजमेंट
  • हफ्तेवार रिपोर्ट
  • QR से पेमेंट
Listmo — Dukandari Badhegi (Ad)
नई — Listmo

"Listmo लगेगा, दुकानदारी बढ़ेगी"

अपनी दुकान को डिजिटल बनाइए — ऑनलाइन बेचिए, मुनाफ़ा बढ़ाइए। Local customers, instant reach, और आसान सेटअप।

  • ऑनलाइन लिस्टिंग
  • कस्टमर मैनेजमेंट
  • हफ्तेवार रिपोर्ट
  • QR से पेमेंट
HomeUncategorizedजिला पंचायत सदस्यपति पर हमला: काले रंग की गाड़ी से आए अज्ञात...

जिला पंचायत सदस्यपति पर हमला: काले रंग की गाड़ी से आए अज्ञात हमलावर, पुलिस ने अब तक दर्ज नहीं की FIR

जिला पंचायत सदस्यपति पर हमला: काले रंग की गाड़ी से आए अज्ञात हमलावर, पुलिस ने अब तक दर्ज नहीं की FIR

चुनार,मिर्जापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के बरेवा निवासी महेंद्र कुमार सिंह(जिला पंचायत सदस्यपति)ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि 22 अक्टूबर 2024 की रात को जमुई बाजार से लौटते समय उन पर हमला करने की कोशिश की गई। घटना रात के करीब 9:15 बजे की है जब महेंद्र सिंह जगदीश सिंह के मकान के पास पहुंचे थे। उसी समय एक काले रंग की गाड़ी तेजी से आकर उनके सामने रुकी। गाड़ी से एक व्यक्ति बाहर निकला और महेंद्र को बताया कि गाड़ी में बैठे साहब उनसे बात करना चाहते हैं।

महेंद्र सिंह ने अपनी शिकायत में बताया कि जब वह गाड़ी के पास पहुंचे, तो देखा कि गाड़ी में दो व्यक्ति बैठे थे, जिनके चेहरे ढके हुए थे। तभी पीछे से एक अन्य व्यक्ति ने उन पर असलहा तान दिया और उन्हें गाड़ी में बैठने का दबाव बनाने लगा। लेकिन महेंद्र सिंह ने बहादुरी दिखाते हुए उस व्यक्ति को धक्का देकर वहां से भागने में कामयाबी पाई।

महेंद्र सिंह ने घटना के बारे में तुरंत पुलिस को जानकारी दी और अज्ञात हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। हालांकि, खबर लिखे जाने तक पुलिस ने कोई FIR दर्ज नहीं की है। महेंद्र ने पुलिस से सुरक्षा की भी मांग की है, क्योंकि वह इस घटना के बाद खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

पुलिस की निष्क्रियता पर सवाल

महेंद्र सिंह की शिकायत के बावजूद अब तक चुनार थाना ने किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की है, जिससे महेंद्र और उनके परिवार में चिंता बढ़ गई है। पुलिस की निष्क्रियता पर सवाल खड़े हो रहे हैं, और लोग पूछ रहे हैं कि आखिर कब कार्रवाई होगी।

लोगों में बढ़ा डर
इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। लोग रात में अकेले बाहर जाने से घबराने लगे हैं। महेंद्र का कहना है कि घटना के बाद से वह बेहद डरे हुए हैं और उन्हें अपनी जान का खतरा महसूस हो रहा है।
पुलिस की निष्क्रियता और घटना की गंभीरता को देखते हुए, इलाके के लोग प्रशासन से इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments