1
1

नई दिल्ली। पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ बुधवार सुबह टहलते समय गिर गए और कुछ मिनटों तक बेहोश रहे। सूत्रों के मुताबिक उन्हें जांच के लिए दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया है।
घटना के बाद सुरक्षाकर्मी उन्हें पहले घर ले गए। वहां मेडिकल टीम और एम्स के डॉक्टर ने उनका प्राथमिक उपचार किया। हालत को देखते हुए उन्हें एंबुलेंस से एम्स ले जाया गया।
75 वर्षीय धनखड़ एम्स के कार्डियो-न्यूरो सेंटर में भर्ती हैं, जहां कार्डियोलॉजी विभाग के विशेषज्ञ उनकी निगरानी कर रहे हैं। उनकी चिकित्सकीय जांच और इलाज जारी है। अस्पताल या परिवार की ओर से अभी कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं हुआ है।
जगदीप धनखड़ अगस्त 2022 से जुलाई 2025 तक देश के 14वें उपराष्ट्रपति रहे। जुलाई 2025 में उन्होंने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए पद से इस्तीफा दे दिया था। इससे पहले वह पश्चिम बंगाल के राज्यपाल रह चुके हैं।
थंबनेल फोटो साभार (सांकेतिक तस्वीर): Nalbarian / Wikimedia Commons (CC BY-SA 4.0); Vice President's Secretariat / Wikimedia Commons (CC BY-SA 4.0)। संपादित।