किला जोन अपना दल यस के जुलाई माह की मासिक बैठक डॉ अभय वर्मा, सभासद एवं किला जोन सचिव के आवास मोहल्ला भरपूर, नगर चुनार में आज दिनांक 12.7.2026 को संपन्न हुआ


“मासिक बैठक”
किला जोन अपना दल यस के जुलाई माह की मासिक बैठक डॉ अभय वर्मा, सभासद एवं किला जोन सचिव के आवास मोहल्ला भरपूर, नगर चुनार में आज दिनांक 12.7.2026 को संपन्न हुआ।बैठक के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सचिव युवा मंच श्री दिव्यांशु सिंह पटेल जी एवं विशिष्ट अतिथि श्री पवनेश सिंह पटेल जी जिला उपाध्यक्ष युवा मंच रहे। बैठक की अध्यक्षता किला जोन अध्यक्ष श्री आलोक पटेल जी एवं संचालन डॉ अभय वर्मा जी सभासद एवं जोन सचिव ने किया।
किला जोन में आज से नेम प्लेट एवं झंडा लगाने का शुभारंभ डॉ अभय वर्मा सभासद एवं जोन सचिव के यहां नेम प्लेट लगाकर मुख्य अतिथि श्री दिव्यांशु सिंह पटेल जी द्वारा किया गया।
बैठक में आज श्री पवनेश पटेल जी जिला उपाध्यक्ष युवा मंच का केक काटकर जन्म दिन भी मनाया गया।
बैठक में मुख्य रूप से रविशंकर भाई पटेल जिला उपाध्यक्ष छात्र मंच, डॉ गुप्तेश्वर जी जिला मीडिया सचिव, मंदोशंकर सिंह सेक्टर अध्यक्ष, अमित सिंह सेक्टर अध्यक्ष, सौरभ सिंह सेक्टर अध्यक्ष, सात्विक प्रताप सिंह छात्र मंच अध्यक्ष, बिना पटेल महिला मंच अध्यक्ष, जय प्रकाश दास गुप्ता श्रमिक मंच अध्यक्ष, मनोज कुशवाहा, जय प्रकाश सिंह, दीपक सिंह सेक्टर अध्यक्ष, राहुल राजन जी, अजय कुमार, बाबू नेता इत्यादि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।