Saturday, April 11, 2026
Listmo — Dukandari Badhegi (Ad)
नई — Listmo

"Listmo लगेगा, दुकानदारी बढ़ेगी"

अपनी दुकान को डिजिटल बनाइए — ऑनलाइन बेचिए, मुनाफ़ा बढ़ाइए। Local customers, instant reach, और आसान सेटअप।

  • ऑनलाइन लिस्टिंग
  • कस्टमर मैनेजमेंट
  • हफ्तेवार रिपोर्ट
  • QR से पेमेंट
Listmo — Dukandari Badhegi (Ad)
नई — Listmo

"Listmo लगेगा, दुकानदारी बढ़ेगी"

अपनी दुकान को डिजिटल बनाइए — ऑनलाइन बेचिए, मुनाफ़ा बढ़ाइए। Local customers, instant reach, और आसान सेटअप।

  • ऑनलाइन लिस्टिंग
  • कस्टमर मैनेजमेंट
  • हफ्तेवार रिपोर्ट
  • QR से पेमेंट
Listmo — Dukandari Badhegi (Ad)
नई — Listmo

"Listmo लगेगा, दुकानदारी बढ़ेगी"

अपनी दुकान को डिजिटल बनाइए — ऑनलाइन बेचिए, मुनाफ़ा बढ़ाइए। Local customers, instant reach, और आसान सेटअप।

  • ऑनलाइन लिस्टिंग
  • कस्टमर मैनेजमेंट
  • हफ्तेवार रिपोर्ट
  • QR से पेमेंट
HomeUncategorizedखंभे से निकली चिनगारी बनी आफत, गेहूं के खेत में लगी आग

खंभे से निकली चिनगारी बनी आफत, गेहूं के खेत में लगी आग

खंभे से निकली चिनगारी बनी आफत, गेहूं के खेत में लगी आग —
किसानों की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

सीखड़,मीरजापुर। स्थानीय ब्लॉक क्षेत्र के छीतकपुर गांव में शुक्रवार शाम लगभग 5 बजे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। गांव निवासी किसान बब्बन सिंह के गेहूं के खेत में अचानक आग लग गई, जिससे कुछ देर के लिए पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, खेत के पास लगे बिजली के खंभे से अचानक चिनगारी निकली, जो सीधे नीचे खड़ी सूखी गेहूं की फसल पर जा गिरी। देखते ही देखते आग ने फसल को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया। उस समय आसपास के खेतों में कई किसान काम कर रहे थे, जिन्होंने तुरंत स्थिति की गंभीरता को समझते हुए बिना समय गंवाए पावर हाउस को फोन कर बिजली सप्लाई बंद कराई।
बिजली कटने के बाद ग्रामीणों और किसानों ने मिलकर बाल्टी और पाइप के सहारे पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। यदि समय रहते आग पर नियंत्रण नहीं किया जाता, तो तेज हवा के कारण यह आग विकराल रूप ले सकती थी और आसपास के कई बीघे गेहूं की फसल जलकर राख हो जाती।घटना के बाद किसान बब्बन सिंह ने राहत की सांस ली, हालांकि फसल का कुछ हिस्सा नुकसान की चपेट में आया है। ग्रामीणों का कहना है कि यह पहली घटना नहीं है। मात्र दो दिन पहले भी इसी क्षेत्र में शॉर्ट सर्किट के चलते लगभग एक बीघा गेहूं की फसल जलकर पूरी तरह नष्ट हो गई थी।लगातार हो रही इन घटनाओं ने किसानों की चिंता और आक्रोश दोनों बढ़ा दिए हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि इलाके में जर्जर बिजली तार और खंभों की स्थिति बेहद खराब है, जिसकी वजह से बार-बार इस तरह की घटनाएं हो रही हैं।ग्रामीणों ने बिजली विभाग से मांग की है कि तत्काल क्षेत्र में पुराने तार और खंभों की जांच कर उन्हें बदला जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके। इस मौके पर रमाकांत,नंदू,रामसागर, उमेश,अजय,आलोक, गणेश,सूरज, प्रेम शंकर आदि ग्रामीण मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments