
इफ्तार कार्यक्रम का आयोजन हुआ मुख्य अतिथि मौलाना अबू तालिब अज़हरी रहे साथ में विशेष अतिथि के रूप में मोहम्मद रिज़वान (केरल) भी मौजूद रहे।
इफ्तार कार्यक्रम का आयोजन
15 मार्च को नूरी नगर में सुन्नी फेडरेशन ऑफ़ इंडिया (एसएसएफ) की ओर से अपैक्स मेडिकल कॉलेज के छात्रों के लिए इफ्तार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम नूरी नगर में गुलाम गोस राईन के घर पर आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में मेडिकल छात्रों और अन्य मेहमानों ने शिरकत की और रोज़ा इफ्तार किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मौलाना अबू तालिब अज़हरी थे। उनके साथ विशेष अतिथि के रूप में मोहम्मद रिज़वान (केरल) भी मौजूद रहे। दोनों वक्ताओं ने अपने संबोधन में संगठन के उद्देश्यों और कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि एसएसएफ मूल रूप से केरला की एक प्रसिद्ध सामाजिक और शैक्षिक संगठन है, जिसके संस्थापक शेख Abubakr अहमद मुस्लियार हैं, जो वर्तमान समय में भारत के ग्रैंड मुफ़्ती के रूप में जाने जाते हैं।
वक्ताओं ने कहा कि यह संगठन समाज में शिक्षा को बढ़ावा देने, युवाओं को आगे बढ़ाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। संगठन का मुख्य उद्देश्य लोगों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाना, युवाओं को तरक्की की राह दिखाना और आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ इस्लामी शिक्षा से भी जोड़ना है।
कार्यक्रम के अंत में देश में अमन, भाईचारे और तरक्की के लिए दुआ की गई। काशी क्षेत्र भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अब्दुल कलाम अंसारी भाजपा नेता तौकीर अहमद तौहीद अंसारी पत्रकार यासीन खान तौफीक राइन डॉक्टर गुरफान वसीम राइन व्यापार मंडल के आसीन राइन आदि लोग भारी संख्या में उपस्थित रहे