Saturday, February 14, 2026
Listmo — Dukandari Badhegi (Ad)
नई — Listmo

"Listmo लगेगा, दुकानदारी बढ़ेगी"

अपनी दुकान को डिजिटल बनाइए — ऑनलाइन बेचिए, मुनाफ़ा बढ़ाइए। Local customers, instant reach, और आसान सेटअप।

  • ऑनलाइन लिस्टिंग
  • कस्टमर मैनेजमेंट
  • हफ्तेवार रिपोर्ट
  • QR से पेमेंट
Listmo — Dukandari Badhegi (Ad)
नई — Listmo

"Listmo लगेगा, दुकानदारी बढ़ेगी"

अपनी दुकान को डिजिटल बनाइए — ऑनलाइन बेचिए, मुनाफ़ा बढ़ाइए। Local customers, instant reach, और आसान सेटअप।

  • ऑनलाइन लिस्टिंग
  • कस्टमर मैनेजमेंट
  • हफ्तेवार रिपोर्ट
  • QR से पेमेंट
Listmo — Dukandari Badhegi (Ad)
नई — Listmo

"Listmo लगेगा, दुकानदारी बढ़ेगी"

अपनी दुकान को डिजिटल बनाइए — ऑनलाइन बेचिए, मुनाफ़ा बढ़ाइए। Local customers, instant reach, और आसान सेटअप।

  • ऑनलाइन लिस्टिंग
  • कस्टमर मैनेजमेंट
  • हफ्तेवार रिपोर्ट
  • QR से पेमेंट
HomeUncategorizedउदय आशीष के दम पर चौधरी नौनिहाल क्लब ने जीता स्टेट टूर्नामेंट

उदय आशीष के दम पर चौधरी नौनिहाल क्लब ने जीता स्टेट टूर्नामेंट

उदय आशीष के दम पर चौधरी नौनिहाल क्लब ने जीता स्टेट टूर्नामेंट
प्रयागराज। चौधरी नौनिहाल सिंह क्रिकेट क्लब ने स्वर्गीय सरोज सिंह स्मृति स्टेट लेवल चुनार क्रिकेट लीग कैशमनी क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच में क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ को सात विकेट से हराकर प्रतियोगिता को अपने नाम किए हैं। इस जीत में उदय प्रताप सिंह के उम्दा गेंदबाजी ( 4 – 1 – 16 – 3 ) एवं आशीष रत्नाम के धमाकेदार ( 67 रन, 36 गेंद, पांच चौके व छह छक्के ) की पारी खेल अपनी टीम को चैंपियन कराया हैं।
शुक्रवार को चुनार के मिनी स्टेडियम मेढ़िया में फाइनल मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 158 रन ( हिमांशु सिंह 45, सत्यम पांडेय 33, प्रियांशु पांडेय 17 रन, उदय प्रताप सिंह 3/16, संदीप पटेल 2/47, मयंक दुबे 1/10, विशाल यादव 1/36 ) पर बनाए। जवाब में चौधरी नौनिहाल सिंह क्रिकेट क्लब की टीम ने 16.4 ओवर में तीन विकेट खोकर 159 रन ( आशीष रत्नाम 67, अंकित यादव 44 नाबाद, प्रथम मिश्रा व सिद्धार्थ मिश्रा 22 -22 रन, सजल वर्मा 1/13, मानवेन्द्र चौहान 1/21, सत्यम पांडेय 1/30 ) पर बना लिए। मैच में पवन यादव व अमित सिंह अंपायरिंग एवं प्रितेश सोनकर ने स्कोरिंग की और गौतम सिंह ने कमेंट्री किया।
मैच के बाद प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि शरद दीप अग्रवाल व चुनार विधायक प्रतिनिधि अलोक सिंह ने विजेता टीम को 51 हजार व उपविजेता टीम को 21 हजार नगद दिया, प्रतियोगिता में मैन ऑफ़ द फाइनल उदय प्रताप सिंह, बेस्ट बैट्समैन प्रियांशु पांडेय (लखनऊ ) बेस्ट बॉलर संदीप पटेल और मैन ऑफ़ द टूर्नामेंट अमर चन्द्र (सुल्तानपुर ) को दिया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments