
स्वर्गीय मेयर सरोज सिंह की स्मृति में, सी. पी. एल. में इलाहाबाद और लखनऊ ने हासिल की जीत।
मीरजापुर। पांचवें दिन के मैच में चुनार प्रीमियर लीग मिनी स्टेडियम मेड़िया, चुनार, मिर्जापुर, के ग्राउंड पर आज का पहला मैच आर्यवर्त क्रिकेट अकादमी लखनऊ और क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ लखनऊ के बीच हुआ । आर्यावर्त क्रिकेट अकादमी लखनऊ टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला लिया, निर्धारित 20 ओवर 112 रन बनाई , गेंदबाजी टीम से सेजल वर्मा ने 3 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ लखनऊ ने 7 विकेट से यह मैच अपने नाम किया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार सेजल वर्मा को प्रीतेश सोनकर के द्वारा दिया गया।
वही पर दूसरा मैच, इलाहाबाद क्रिकेट एसोसिएशन और सुल्तानपुर क्रिकेट एसोसिएशन के बीच खेला गया।टॉस जीतकर इलाहाबाद क्रिकेट एसोसिएशन की टीम बैटिंग करने का फैसला लिया। निर्धारित 20 ओवर में 185 रन बनाए। बाल्लेबाजी टीम से मयंक दुबे 56 रन बनाए । लक्ष्य का पिछा करते हुए सुल्तानपुर क्रिकेट एसोसिएशन 171 ही बना पाई, बल्लेबाजी टीम से अमर चंद्र 84 रन बनाए। इलाहाबाद क्रिकेट एसोसिएशन ने यह मैच 14 रन से अपने नाम किया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार यूपीपीसीएल जे,ई सनी सिंह और चंदन सिंह के द्वारा मयंक दुबे को दिया गया। इस मौके पर आयोजक कमेटी गौतम सिंह, रजत सिंह , प्रवीन सिंह “किट्टू”भईया, वही पर अंपायर पवन यादव, स्कोरर प्रितेश सोनकर कॉमेंटेटर गौतम सिंह सहित सैकड़ो दर्शक मौजूद रहे।