1
1

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को विज्ञान भवन में स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के पुरस्कार दिए। स्वच्छ भारत मिशन-शहरी के तहत हुए इस सर्वेक्षण के दसवें संस्करण में महाराष्ट्र का नवी मुंबई देश का सबसे स्वच्छ शहर चुना गया।
पहला: नवी मुंबई (महाराष्ट्र), दूसरा: सूरत (गुजरात), तीसरा: विजयवाड़ा (आंध्र प्रदेश)।
इस श्रेणी में मध्य प्रदेश का रीवा पहले, छत्तीसगढ़ का बिलासपुर दूसरे और उत्तर प्रदेश का वाराणसी तीसरे स्थान पर रहा। यह पूर्वांचल के लिए गर्व की बात है।
समुद्र तट वाले शहरों में पुरी (ओडिशा) पहले, अलप्पुझा (केरल) दूसरे और रत्नागिरी (महाराष्ट्र) तीसरे स्थान पर रहे। हिमालयी शहरों में रुद्रपुर (उत्तराखंड) पहले, जम्मू दूसरे और शोपियां तीसरे स्थान पर रहा। मेंटर शहरों में अहमदाबाद पहले और इंदौर दूसरे स्थान पर रहा।
इस बार की थीम 'स्वच्छता की नई पहल-बढ़ाएं हाथ, करें सफाई साथ' रही। 2016 में 73 शहरी निकायों से शुरू हुआ यह सर्वेक्षण अब 4,751 से ज्यादा शहरों तक पहुंच गया है। इस बार नागरिकों की राय को ज्यादा महत्व दिया गया और नदी तट, समुद्र तट, पर्यटन स्थलों व स्कूलों की स्वच्छता को भी परखा गया।
थंबनेल फोटो साभार (सांकेतिक तस्वीर): Baranagore Ramakrishna Mission Ashrama High School / Wikimedia Commons (Public domain)। संपादित।