EPFO की 19 नवंबर की बैठक पर पेंशनर्स की नजर, 1000 रुपये की न्यूनतम पेंशन बढ़ाने पर हो सकती है चर्चा

नई दिल्ली। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के लाखों पेंशनर्स की नजर 19 नवंबर पर टिकी है। इस दिन EPFO के केंद्रीय न्यासी बोर्ड (CBT) की 240वीं बैठक गुजरात के गिर में होने वाली है। रिपोर्टों के मुताबिक इस बैठक में कर्मचारी पेंशन योजना (EPS-95) के तहत न्यूनतम पेंशन बढ़ाने के मुद्दे पर चर्चा हो सकती है।
11 साल से 1000 रुपये पर अटकी है पेंशन
फिलहाल EPS-95 के तहत न्यूनतम मासिक पेंशन 1,000 रुपये है, जो 2014 में तय की गई थी। महंगाई को देखते हुए पेंशनर्स संगठन लंबे समय से इसे बढ़ाकर 7,500 रुपये प्रति माह करने और महंगाई भत्ता (DA) जोड़ने की मांग कर रहे हैं।
वेतन सीमा पर भी फैसला संभव
रिपोर्टों के मुताबिक बोर्ड के सदस्यों ने EPFO और ESIC के तहत कवरेज की वेतन सीमा पर भी चर्चा की जरूरत बताई है। बैठक में इन मुद्दों पर विचार होने की संभावना है।
अभी कोई आधिकारिक फैसला नहीं
यह ध्यान रखना जरूरी है कि अभी तक पेंशन बढ़ाने की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। अक्टूबर 2025 की बैठक से पहले भी न्यूनतम पेंशन 2,500 रुपये होने की अटकलें थीं, लेकिन तब केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा था कि मामला विचाराधीन है और इसे केंद्रीय कैबिनेट के सामने रखा जाएगा।
सोशल मीडिया पर 7,500 रुपये पेंशन 'घोषित' होने जैसे दावों पर भरोसा न करें। 19 नवंबर की बैठक के बाद आधिकारिक फैसला आते ही टीएसटी न्यूज आपको सबसे पहले बताएगा।
थंबनेल फोटो साभार (सांकेतिक तस्वीर): ChiK / Wikimedia Commons (CC BY-SA 4.0)। संपादित।


