Popular Posts

जय गुरुदेव धर्म प्रचारक जन जागरण यात्रा का 58वांसत्संग हुआ संपन्न।

जय गुरुदेव धर्म प्रचारक जन जागरण यात्रा का 58वां
सत्संग हुआ संपन्न।

चुनार/मीरजापुर। विष्व विख्यात परम सन्त बाबा जयगुरुदेव जी महाराज के उत्तराधिकारी व जयगुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था मथुरा के अध्यक्ष संत पंकज जी महाराज ने षाकाहार – सदाचार, मद्यनिशेध, चरित्र उत्थान, आत्म कल्याण व अच्छे समाज के निर्माण का लक्ष्य लेकर 108 दिवसीय जनजागरण यात्रा का 58वाँ पड़ाव कल ग्राम रेहिया के प्राथमिक विद्यालय के पास खेल के मैदान में किया। यहां आयोजित सत्संग संदेष में उन्होंने कहा कि परमात्मा ने यह मानव षरीर देते समय आपको कर्म करने की पूरी आजादी दे दी और कहा कि मालिक की भक्ति करके अपनी जीवात्मा का कल्याण कर लेना। समय पूरा होने पर मैं अपने सिपाहियों को भेजूंगा तो तुम मेरे मकान को खाली कर देना। उस समय जमीन जायदाद या जाति-बिरादरी काम नहीं आयेगी। जीवात्मा के निकल जाने के बाद यह षरीर मिट्टी का पुतला हो जायेगा, जिसे अपने ही लोग जला देंगे, जमीन में दफना देंगे या पानी में बहा देंगे। आपकी जाति, धर्म, मजहब, आपका नाम सब कुछ खाक हो जायेगा। सब कुछ यहीं छूट जायेगा। इसलिये ‘‘सुरत षब्द (नाम योग) की साधना करने वाले किसी सन्त महात्मा जिन्होंने परमात्मा को पा लिया हो, की खोज करके उनके बताये रास्ते पर साधन-भजन करके अपनी जीवात्मा का कल्याण कर लीजिये। साधन-भजन करने लगेंगे तो जीवात्मा षब्द की डोर पकड़ कर ब्रह्माण्डों का सफर करने लगेगी।
महाराज जी ने गुरु की महिमा बताते हुये कहा कि गुरु की महिमा अनंत व अपार है, बिना गुरु के कोई भवसागर पार नहीं कर सकता। सद्गुरु सर्वसमर्थ होते हैं, वह जीवों की पल-पल रक्षा करते हैं। यह मनुश्य षरीर परमात्मा का बनाया हुआ सच्चा हरिमंदिर है, इसमें चौबीसों घण्टे आकाषवाणी, अनहदवाणी हो रही हैं। महाराज जी ने नामदान देकर सुमिरन, ध्यान, भजन का रास्ता विस्तार से बताते हुये कहा कि जब करोगे तो दिखाई और सुनाई देने लगेगा। इसके लिये आपको षाकाहारी, सदाचारी बनना होगा और किसी प्रकार के षराब जैसे नषे जिससे बुद्धि पागल हो जाय, का सेवन नहीं करना है। संत पंकज जी महाराज ने कहा कि आप गुरु महाराज द्वारा जलाये गये चिराग हो। जलते हुये चिराग से ही चिराग जलाया जा सकता है। एक गांव गोद लेकर गुरु महाराज का संदेष जन-जन तक पहुंचा दें। यह आपकी बहुत बड़ी आत्म कल्याणकारी सेवा होगी। उन्होंने सभी के भावी जीवन की मंगलमय होने की कामना की। षांति व्यवस्था में पुलिस प्रषासन का सहयोग रहा।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष घूरन प्रसाद, संगठन मंत्री व प्रवक्ता मोती लाल सिंह, श्रीमती रेखा, भगवानदास, ग्राम प्रधान रानीपुर विनायक, भगवानदास गुप्ता, संतोश कुमार सिंह एवं सहयोगी संगत श्रावस्ती के जिलेदार, सत्यम प्रसाद, श्रीपाल यादव, रामराज आदि उपस्थित रहे। आयोजन में षिवम व संदीप का विषेश सहयोग रहा।
सत्संग कार्यक्रम के बाद जनजागरण यात्रा अपने 59वें पड़ाव पंचायत भवन ग्राउण्ड के पास ग्राम जमुहार ब्लाक राजगढ़ के लिये प्रस्थान कर गई। यहां कल (आज) प्रातः 11 बजे से सत्संग कार्यक्रम आयोजित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *