Popular Posts

शारदीय नवरात्रि 2026 के प्रथम दिवस रविवार को संत श्री दीपानन्द जी सरस्वती महराज (कुश्वाहा दीप मौर्य) के नेतृत्व में संत साहित्य धाम चुनार 1100 दियों से जगमगा उठा।

🪔🪔 ग्यारह सौ दियों से जगमगाया 🪔🪔
🪔संत साहित्य धाम चुनार🪔

शारदीय नवरात्रि 2026 के प्रथम दिवस रविवार को संत श्री दीपानन्द जी सरस्वती महराज (कुश्वाहा दीप मौर्य) के नेतृत्व में संत साहित्य धाम चुनार 1100 दियों से जगमगा उठा। सायंकाल होते ही चुनार के साहित्यकार, समाजसेवी, सम्मानित संभ्रांत नागरिकों की उपस्थिति होने लगी। संतोषी माता मंदिर, गणेश भगवान, सरस्वती माता के समक्ष दीप जलाकर मॉं सुरसरि तट पर स्थित सेल्फी प्वाइंट के पास जन कल्याण हेतु आयोजित हवन में लोगों ने सहभागिता निभाई। चुनार के विभिन्न संस्थाओं के कार्यकर्ताओं ने दीप प्रज्ज्वलित करने में अपनी भूमिका निभाई। मैं भी मौजी जियरा एसोसिएशन की ओर से आमंत्रित था। संतोषी माता जी को नमन करते हुए सीढ़ियों से उतर कर गणेश भगवान और मां सरस्वती जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर लोगों के साथ दीप प्रज्ज्वलन में हिस्सा लिया। मां गंगा तट की सीढ़ियों पर दीप जलाते हुए जलधार में भी कुछेक दीपों को प्रवाहित किया।
इस धार्मिक भावना से ओत-प्रोत वातावरण में मेरे साथ संत दीपानंद सरस्वती जी महाराज, अध्यापक रविन्द्र कुमार सिंह जी, कवि शीतला गौरव जी रहे। पी डी एन डी इंटर कॉलेज चुनार के पूर्व प्रवक्ता श्री अखिलेश पांडेय जी की भी गौरवमयी उपस्थिति देर तक बनी रही। नित्य होने वाली दिव्य गंगा आरती भी अपने निश्चित समय पर जारी रहा।
जय मॉं दुर्गे जय मॉं गंगे,
जन जन का कल्याण करें।
हे गणेश मॉं सरस्वती,
मां संतोषी सब त्राण हरें।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *