Popular Posts

2

कुशवाहा महासभा के अध्यक्ष दीपक कुशवाहा जी के नेतृत्व में चुनार चेरा के पूरा पवन मौर्य जी की भाभी डॉक्टर वंदना मौर्य जी का चयन बिहार लोक सेवा आयोग मैं सहायक प्राध्यापक (असिस्टेंट प्रोफेसर )होने के उपलक्ष्य में कुशवाहा महासभा के अध्यक्ष और साथ में कुशवाहा समाज के साथी वहां पहुंचकर अध्यक्ष जी डॉ अभय वर्मा(मनोनीत सभासद नगर पालिका चुनार)चेतनारायण मौर्य सुनील कुशवाहा करण मौर्य पवन मौर्य अवधेश मौर्य व अन्य सम्मानित सदस्यों ने उनका स्वागत सम्मान किया तथा समाज का व क्षेत्र का नाम रोशन करने लिए और परिवार और समाज का नाम रोशन करती रहे ऐसी शुभकामनाएं दी

सीमा सुरक्षा बल (BSF) से सेवानिवृत्त श्री प्यारे लाल एस.आई. का ग्रामीणों द्वारा भव्य स्वागत

सीमा सुरक्षा बल (BSF) से सेवानिवृत्त श्री प्यारे लाल एस.आई. का ग्रामीणों द्वारा भव्य स्वागत

ढोल ,नगाड़े ,डी जे के साथ जूलूस निकालकर भब्य स्वागत किया गया

ईन्जी बीरेंद्र कुमार सिंह

सीखड़ मीरजापुर। क्षेत्र के खैरा बगहॉ ग्रामवासियों द्वारा सीमा सुरक्षा बल (BSF) से उप निरीक्षक (S.I.) के पद से सेवानिवृत्त होकर अपने गृह ग्राम बगहॉ लौटे श्री प्यारे लाल जी पुत्र स्व मंगू राम, माता स्व चमेला देवी का आत्मीय एवं गरिमापूर्ण स्वागत किया गया।
प्यारे लाल की शिक्षा श्री शिवाजी नेशनल इण्टर कालेज हॉसीपुर से इण्टर मिडिएट की परिक्षा पास करने के बाद 1988 में बार्डर सिक्योरिटी फोर्स में उधमपुर, जम्मू काश्मीर में ज्वाइनिंग की । और देश के कोने कोने में सेवाएं दी।परिवार में तीन भाई और दो बहनें हैं।
पिता जी गांव में ही रह कर अपना जीवन यापन करते थे।
प्यारे लाल जी अपने परिवार एवं रिस्तेदारो और गांव वालों के साथ सर्व प़थम आजाद चौक खैरा में बने शहिदों के स्मारक पर माल्यार्पण किया गया तथा बगहॉ गांव चुनार कछवा मार्ग 74 पर बने अम्बेडकर जी के मूर्ति पर माल्यार्पण किया । इस अवसर पर पुरे ग्राम में हर्ष एवं उत्साह का वातावरण रहा तथा ग्रामीणों ने पुष्पमालाओं एवं अंगवस्त्र भेंट कर उनके राष्ट्रसेवा में दिए गए अमूल्य योगदान के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त की।
अपने संबोधन में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि श्री प्यारे लाल जी ने वर्षों तक देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए साहस, अनुशासन और समर्पण का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। उनकी सेवाएँ पूरे ग्राम एवं क्षेत्र के लिए गर्व का विषय हैं तथा युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
इस शुभ अवसर पर *ग्राम प्रधान श्री धीरज जी, श्री राजेन्द्र प्रसाद (नायब तहसीलदार), श्री नरेन्द्र कुमार जी, श्री प्रभु नाथ जी, श्री पन्ना जी, श्री कैलाश नाथ जी, श्री सुभाष जी ,आशा देवी , नीलम देवी , संगीता देवी, राजेश कुमार, अमित कन्नौजिया, दिवाकर कन्नौजिया, प्रभाकर कन्नौजिया सहित ग्राम के अनेक गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने श्री प्यारे लाल जी के स्वस्थ, सुखमय एवं सम्मानपूर्ण जीवन की कामना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।
प्यारे लाल के बड़े भाई ने जूलूस में सामिल हुए सभी अतिथियों का मुंह मिठा कराया तथा सबका आभार प्रकट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *